रायपुर में पुरानी रंजिश में हत्या, चाकू से किया वार:CCTV फुटेज के सहारे आरोपी की तलाश जारी, जांघ में लगा था हथियार

रायपुर में एक पुरानी रंजिश में युवक की हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी कि पहले युवक के साथ बहस बाजी हुई। फिर मौका देखकर आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना काशीराम नगर में मंगलवार देर शाम हुईं है। मृतक राजा तांडेकर और आरोपी के बीच पुरानी दुश्मनी थी। दोनों के बीच पहले भी मारपीट हो चुकी थी। वारदात के समय आरोपी राजा के साथ पुरानी बात को लेकर बहस बाजी और गाली गलौज कर रहा था। इस बात से दोनों का विवाद बढ़ गया।

चाकू से किया हमला, मौत

आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से राजा के जांघ पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया और जमीन पर गिर गया। इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी छान रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button