बैंक अकाउंट में कहा से आए रुपये? भोपाल में रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोपियों से पुलिस ने किया सवाल

भोपाल। हिंदू लड़कियों से सुनियोजित ढंग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग कांड के पांच आरोपित मुस्लिम युवकों को अशोका गार्डन थाना पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया था। पांचों आरोपित युवकों को आमने-सामने बिठाकर उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई।एक आरोपित की महंगी बाइक भी जब्त की गई है, जिस पर वह घूमा करते थे। इस दौरान उनके बैंक खातों को सत्यापित किया गया। आरोपित के खातों में ऐसा लेनदेन भी सामने आया है कि जिसके बारे में वह बता नहीं पाए हैं। अब पुलिस उनकी जानकारी उस खाते से पता करेंगे। पांचों आरोपितों के हाथों के निशान भी लिए गए हैं।

एक आरोपित की महंगी बाइक भी जब्त की गई है, जिस पर वह घूमा करते थे। इस दौरान उनके बैंक खातों को सत्यापित किया गया। आरोपित के खातों में ऐसा लेनदेन भी सामने आया है कि जिसके बारे में वह बता नहीं पाए हैं। अब पुलिस उनकी जानकारी उस खाते से पता करेंगे। पांचों आरोपितों के हाथों के निशान भी लिए गए हैं

51 लाख रुपये का लेनदेन हुआ

आज रिमांड पूरी होने के बाद उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि हिंद युवतियों को निशाना बनाकर उनसे दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग कांड के मुख्य आरोपित फरहान खान के बैंक खाते से पिछले दो से ढाई वर्ष में 51 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है।

अबरार खान की जानकारी जुटाई

फरहान अपने बैंक खातों से अन्य साथी अली, साहिल, साद, नबील और अबरार के बैंक खातों में भी रुपये भेजता था। उसके खातों से दूसरे आरोपितों के खातों में लाखों रुपये भेजे गए हैं। पुलिस ने आरोपितों से उनके आपस में होने वाले लेनदेन को लेकर भी पूछताछ की। पांचों आरोपितों से पुलिस ने फरार आरोपित अबरार खान की जानकारी जुटाई है, उनको भी उसके बारे में अहम जानकारी नहीं मिल सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button