पुल बोगदा पर बेरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्ट:भोपाल मेट्रो के दूसरे फेज के चलते रास्ता बंद

भोपाल के पुल बोगदा का रास्ता बुधवार सुबह पूरी तरह से बंद कर दिया गया। मेट्रो कॉर्पोरेशन ने यहां बेरिकेडिंग की है। अब वाहन दूसरे रास्तों से ही गुजरेंगे। हालांकि 20 दिन पहले ही रास्ते को वन-वे कर दिया गया था, लेकिन अब कोई भी वाहन इधर से उधर नहीं आ-जा सकेंगे।

सुभाषनगर से करोंद तक मेट्रो की ऑरेंज लाइन का दूसरा फेज का काम चल रहा है। पुल बोगदा के पास ही पिलर्स बनेंगे। इस काम के चलते ही ट्रैफिक को डायवर्ट करना पड़ा है। ऐसे में पुल बोगदा होकर भारत टॉकीज और जिंसी की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

प्रतिबंधित मार्ग

  • प्रभात चौराहा से पुल बोगदा होते हुए भारत टॉकीज की ओर
  • प्रभात चौराहा से पुल बोगदा होते हुए जिंसी धर्म कांटा, मैदा मिल की ओर
  • पैदल और दोपहिया गाड़ियां भी यहां से नहीं गुजर सकेंगी।

यहां से जाएं लोग

  • भारी, मध्यम और बस जैसे बड़े वाहन अब प्रभात चौराहा से भारत टॉकीज या प्लेटफॉर्म नंबर-6 की ओर जाने के लिए परिहार चौराहा (अशोका गार्डन), 80 फीट रोड, स्टेशन बजरिया तिराहा और भारत टॉकीज ओवरब्रिज होते हुए संगम टॉकीज तिराहा से गुजरेंगे।
  • वहीं, भारत टॉकीज या प्लेटफॉर्म नंबर-6 से प्रभात चौराहा लौटने वाले वाहन संगम टॉकीज तिराहा, भारत टॉकीज ओवरब्रिज, स्टेशन बजरिया तिराहा, 80 फीट रोड और परिहार चौराहा से होकर प्रभात चौराहा पहुंचेंगे।
  • हल्के वाहन भी यही से गुजर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button