ब्रिटेन के इस कदम उड़ेगी रूस और चीन की नींद, अमेरिका से खरीदेगा F-35 स्टील्थ फाइटर जेट, अमेरिकी परमाणु बम से होगा लैस

लंदन: ब्रिटेन की कीर स्टार्मर सरकार ने अपनी परमाणु क्षमता को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है, जो रूस और चीन की नींद उड़ा सकता है। ब्रिटिश सरकार ने कहा है कि वह अमेरिका से कम से के 12 F-35 स्टील्थ फाइटर जेट खरीदने जा रही है, जो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम होंगे। ये पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान अमेरिकी परमाणु हथियारों से लैस हो सकते हैं। ब्रिटेन के मीडिया आउटलेट स्काई न्यूज ने इस बारे में जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर हेग में नाटो के शिखर सम्मेलन में बताएंगे कि नया स्क्वाड्रन एक गठबंधन मिशन में शामिल होगा।

ब्रिटेन ने यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब वैश्विक असुरक्षा बढ़ रही है। वहीं, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और उनके यूरोपीय समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप को यह समझाने में जुटे हैं कि अमेरिका पर निर्भर रहने के बजाय यूरोप अपनी रक्षा करने की क्षमता को मजबूत करने के बारे में गंभीर है। ट्रंप ने बार-बार कहा है कि यूरोप को अपनी रक्षा के लिए गंभीर होना चाहिए और नाटो सहयोगियों को अपने रक्षा खर्च को जीडीपी के 5 प्रतिशत तक ले जाने पर जोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button