भोपाल में कॉन्स्टेबल की पिटाई का वीडियो:युवक बोला-पत्नी को भड़काकर अलग कर दिया, दोनों के बीच अवैध संबंध

भोपाल के कोलार थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल गिरिराज सिंह की एक व्यक्ति ने पिटाई कर दी। आरक्षक का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह टॉवल में खड़े युवक से बहस कर रहा है। उस व्यक्ति का आरोप है कि आरक्षक ने भड़काकर उसकी पत्नी को उनसे अलग करा दिया है।

दोनों के बीच अवैध संबंध हैं। उसने पिछले महीने आरक्षक के रूम पर दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। इस दौरान गिरिराज ने पहले उन पर हमला किया और मारपीट की थी। उनकी ओर से जब थाने में शिकायत की तो कार्रवाई से इनकार कर दिया गया।

तब पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की है। अब तक गिरिराज पर कार्रवाई नहीं हुई है, वह उन्हें लगातार धमका रहा है।

पति बोला- महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों में बढ़ाई नजदीकी महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी बंगलों में काम करती है। इसी के साथ महिला सशक्तिकरण को लेकर किए जाने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने अकसर थाने जाती थी।

इसी दौरान गिरिराज ने उनकी पत्नी से नजदीकी बढ़ाई। वह स्वयं ड्राइवर हैं, ड्यूटी के संबंध में अकसर बाहर जाते हैं, कई-कई दिन में लौटते हैं। इसी का फायदा उठाकर आरक्षक उनके घर आता-जाता था।

पीछा कर रूम पर आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था महिला के पति ने बताया कि 24 जून को उन्होंने पत्नी का पीछा किया। आरक्षक ने एक कॉलेज परिसर में रूम ले रखा है। यहीं उनकी पत्नी आरक्षक से मिलने पहुंची थी। इसी बीच उन्होंने 15 साल के बड़े बेटे को कॉल कर बुला लिया। बेटे से वीडियो बनाने को कहा और कमरे में घुसकर दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

इस दौरान आरक्षक ने पहले उनके सीने में मुक्का मारा और मारपीट कर दी। झूमाझटकी के बीच पत्नी मौके से भाग गई। थाने गया तो मेरी नहीं सुनी गई। बाद में मैने डीजीपी जनसुनवाई, पुलिस कमिश्नर और डीसीपी कार्यालय में शिकायत की है। गिरिराज लगातार मुझे और बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button