सीपीएल का फाइनल खेलने के बाद लगी चोट, भारत दौरे से बाहर हुआ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा मैच विनर

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज की टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आना है। 2 अक्टूबर से इस सीरीज की शुरुआत हो रही है। गुरुवार को इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ। वहीं वेस्टइंडीज ने काफी पहले ही अपने टीम की घोषणा कर दी थी। सीरीज शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम का समय बचा हुआ है। उससे पहले वेस्टइंडीज की टीम को करारा झटका लग गया है।

शमार जोसेफ भारत दौरे से बाहर हुए

वेस्टइंडीज के प्रमुख तेज गेंदबाज शमार जोसेफ भारत दौरे से बाहर हो गए हैं। विंडीज क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी। हालांकि उनकी इंजरी के बार में डिटेल जानकारी नहीं दी गई है। वह पिछले रविवार को आखिरी बार मैदान पर उतरे हैं। गुयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए सीपीएल के फाइनल में 3 ओवर में 9 रन देकर दो विकेट लिए थे। इसके बाद भी उनकी टीम को हार झेलनी पड़ी थी।

26 साल के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने वेस्टइंडीज के लिए 11 टेस्ट खेले हैं। इसमें 21.66 की औसत से उनके नाम 51 विकेट हैं। उन्होंने जून जुलाई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट में 22 विकेट लिए थे। 2024 में उन्होंने गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर वेस्टइंडीज को मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी। मैच में इंजरी होने के बाद भी उन्होंने दूसरी पारी में 7 विकेट झटके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button