राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और सीएम के बीच लंबी चर्चा:निगम-मंडलों में संघ और संगठन को मिल सकती है प्राथमिकता

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीच सोमवार को निगम -मंडलों में नियुक्ति को लेकर लंबी चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई मुलाकात में संतोष ने सूची में संघ और संगठन के लोगों को प्राथमिकता देने की बात कही है। इसके पहले बी.एल. संतोष ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री, और कार्यालय मंत्री से अलग-अलग चर्चा की।

आदिवासियों को लेकर अभियान

बिरसा मुंडा जयंती से भाजपा आदिवासियों को लेकर अपना विधानसभा वार कार्यक्रम शुरू करने वाली है। इसकी एक झलक सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और गजेंद्र सिंह पटेल द्वारा जनजातीय संकुल विकास परियोजना को लेकर दिए गए प्रेजेंटेशन में दिखी । बी.एल. संतोष और हेमंत खंडेलवाल ने पीछे की बेंच पर बैठकर प्रेजेंटेशन देखा। साथ में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके और सावित्री बाई ठाकुर भी थीं। बताया जाता है कि इस पर 15 नवंबर को मप्र में बनाए जाने वाली बिरसा मुंडा जयंती से काम शुरू हो जाएगा। इसमें आदिवासियों के लिए काम करने वाली संस्थाएं काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button