मनोहर गोशाला में पंच कल्याण पूजन और जीवदया गोष्ठी 14 को

खैरागढ़। मनोहर गोशाला खैरागढ़ में पंच कल्याण पूजन और जीवदया गोष्ठी का आयोजन 14 दिसंबर को किया जायेगा। इस कार्यक्रम में पांच कल्याणक पूजन से लेकर कई आध्यात्मिक और सांस्कृतिक क्रियाएं होंगी। 
मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बिसेसर पटेल होंगे। विशेष अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के रिसर्च ऑफ डायरेक्टर डॉ. विवेक त्रिपाठी, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लवली शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश बरलोटा और मोहन चंद बैद मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में जीवदया रत्न अलंकरण अवॉर्ड से आईपीएस अधिकारी त्रिलोक बंसल को सम्मानित किया जाएगा। डॉ. जैन ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 9 बजे पंच कल्याणक पूजन से शुरू होगा। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे जीवदया गोष्ठी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button