बढ़ती ठंड को लेकर धमतरी पुलिस का संदेश

धमतरी।  छत्तीसगढ़ में बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए धमतरी जिला पुलिस ने वीडियो संदेश जारी किया है। वीडियो में सुबह- सुबह कोहरे में गाड़ी चलाते समय क्या उपाय करने चाहिए उसके बारे में समझाया गया है। अक्सर ठंड के मौसम में घने कोहरे के कारण दुर्घटनाएं होती हैं। ‘सुरक्षित सफ़र- सुरक्षित जीवन’ का संदेश’। धमतरी पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील है।

पेंड्रा में कड़ाके की ठंड

पेंड्रा जिले में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पेंड्रा और अमरकंटक क्षेत्र में न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिससे शीतलहर और ठिठुरन भरी ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से इलाके में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड बढ़ने के साथ ही सुबह और देर शाम ठिठुरन का असर अधिक महसूस किया जा रहा है।

घने कोहरे से विजिबिलिटी कम

सुबह के समय पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहता है, जिसके कारण सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। कोहरे की मोटी परत के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है और यातायात प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव जलाने को मजबूर हैं। कड़ाके की ठंड के कारण सुबह और देर शाम लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी भीड़ कम नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button