भोपाल में संस्कृत क्रिकेट टूर्नामेंट आज से:धोती-कुर्ता पहनकर क्रिकेट खेलेंगे खिलाड़ी

भोपाल, भोपाल के शिवाजी नगर स्थित‎ अंकुर खेल मैदान पर सोमवार से ‎क्रिकेट का अनोखा रूप देखने‎ को मिलेगा। यहां खिलाड़ी जर्सी‎ नहीं, बल्कि धोती-कुर्ता पहने होंगे और मैदान में हिंदी या अंग्रेजी‎ नहीं, बल्कि संस्कृत भाषा में क्रिकेट‎ कमेंट्री गूंजेंगी। यह आयोजन महर्षि‎ मैत्री मैच शृंखला-6 के तहत 5 से‎ 9 जनवरी तक चलेगा। वैदिक‎ ब्राह्मण युवा खेल कल्याण समिति यह आयोजन परशुराम कल्याण ‎बोर्ड के संयोजन से कर रही है।

बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु‎ राजोरिया ने बताया, ‎टूर्नामेंट में पूरे प्रदेश से 27 टीमें‎ हिस्सा लेंगी। यह आयोजन लगातार‎ छठे वर्ष किया जा रहा है। मैच दौरान ‎क्रिकेट से जुड़े रोजमर्रा के शब्द भी‎ संस्कृत में बोले जाएंगे।‎

किसे क्या बोलेंगे? पिच- क्षिप्या, बॉल- कन्दुकम्,‎ बैट- वल्लकः, रन- धावनम्,‎ फोर (4 रन)- चतुष्कम्, सिक्स‎(6 रन)- षठकम्, अंपायर-‎निर्णायक।‎

पं. धीरेंद्र शास्त्री विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे‎ प्रतियोगिता के विजेता-उप विजेता टीमों को पुरस्कार दिए जाएंगे। मैन ऑफ‎ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार के रूप में श्रीमद भागवत गीता‎और श्रीरामचरित मानस भेंट की जाएगी। विजेता टीम को बागेश्वरधाम के‎ पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री सम्मानित करेंगे।

ऐसे आयोजन काशी में हुए मैच के दौरान खिलाड़ी धोती-कुर्ता‎ के साथ मस्तक पर त्रिपुंड और‎ तिलक लगाए नजर आएंगे। पिच पर ‎रन लेने से लेकर आउट होने तक‎हर संवाद संस्कृत भाषा में होगा। ‎यह इसे प्रदेश का अनूठा टूर्नामेंट‎ बनाती है। इससे पहले इस तरह का‎आयोजन काशी में ही देखने को‎ मिलता रहा है। महर्षि मैत्री समिति‎ का उद्देश्य खेल से भारतीय संस्कृति‎ और संस्कृत भाषा को जन-जन तक‎ पहुंचाना है। भगवान श्रीकृष्ण भी‎ कन्दुक क्रीड़ा यानी गेंद का खेल‎ खेलते थे।‎ पिछले साल भी अंकुर खेल मैदान पर ही यह आयोजन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button