अमेलिया केर, 17 साल की उम्र में ठोका वनडे दोहरा शतक, 6 फुट लंबे ऑलराउंडर के प्यार में गिरफ्तार है खूबसूरत क्रिकेटर

डब्ल्यूपीएल 2026 का रंग अब अपने पूरे शबाब पर है। मुंबई इंडियंस के लिए जहां कप्तान हरमनप्रीत कौर बैटिंग से जलवे दिखा रही हैं, वहीं गेंदबाजी में अमेलिया केर छाई हुई हैं। केर इस सीजन में विकेट लेने के लिहाज से दूसरे नंबर पर चल रही हैं, लेकिन उन्होंने हाल ही में WPL में 50 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनी हैं। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में शुमार की जाने वाली यह 25 साल की ऑलराउंडर बल्ले से भी गजब खेल दिखाती हैं। हाल ही में उनका अफेयर भी सामने आया है। न्यूजीलैंड की ये महिला क्रिकेटर अपने ही देश की पुरुष टीम के 6 फुट लंबे ऑलराउंडर नाथन स्मिथ के साथ अफेयर में बताई जाती हैं। यदि ये अफेयर शादी में बदला तो वे दोनों दुनिया की उन चुनिंदा जोड़ियों में शुमार हो जाएंगे, जिसमें हसबैंड-वाइफ इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं। चलिए अमेलिया के बारे में आपको सबकुछ बताते हैं।

क्रिकेटर ही है केर का पूरा खानदान

अमेलिया केर का जन्म न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में 13 अक्तूबर, 2000 को हुआ था। केर को क्रिकेट विरासत में मिली है। उनके दादा ब्रूस मुरे न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर हैं तो पिता रॉबी केर और मां जो केर ने वेलिंगटन की तरफ से न्यूजीलैंड की घरेलू क्रिकेट खेली है। अमेलिया की बड़ी बहन जेस केर भी क्रिकेट खेलती हैं। दोनों बहनें घंटों तक पार्क में प्रैक्टिस करती थी।

16 की उम्र में किया इंटरनेशनल डेब्यू

5 फुट 5 इंच लंबी अमेलिया केर बल्लेबाज होने के साथ ही दाएं हाथ की लेग स्पिनर भी हैं। उनके टेलेंट का अंदाजा इससे लगाइए कि महज 13 साल की उम्र में उन्होंने न्यूजीलैंड की घरेलू क्रिकेट में खेलना शुरू किया और 16 साल की उम्र में उन्होंने इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था।

17 की उम्र में ठोका वनडे में रिकॉर्ड दोहरा शतक

अमेलिया केर ने पूरी दुनिया में तब तहलका मचा दिया था, जब उन्होंने महज 17 साल की उम्र में वनडे में दोहरा शतक ठोक दिया था। केर ने डबलिन में 13 जून, 2018 को आयरलैंड के खिलाफ महज 145 गेंद में नॉटआउट 232 रन की धुआंधार पारी खेली थी, जिसमें 31 चौके और 2 छक्के शामिल थे। यह वनडे क्रिकेट में किसी भी महिला बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। इतना ही नहीं पुरुष और महिला, दोनों क्रिकेट में यह किसी बल्लेबाज का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। अमेलिया केर पुरुष और महिला, दोनों वर्गों में वनडे दोहरा शतक बनाने वाली सबसे कम उम्र की क्रिकेटर भी हैं।

एक ही वनडे मैच में 200 रन और 5 विकेट का अनूठा कारनामा

अमेलिया ने जिस मैच में 232 रन बनाए थे, उसमें ही एक और कमाल किया था। अमेलिया ने इस मैच में गेंदबाज के तौर पर भी 7 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। ऐसा करने वाली वे पुरुष और महिला, दोनों वर्गों में दुनिया की इकलौती क्रिकेटर है। अमेलिया ने न्यूजीलैंड के लिए 84 वनडे में 4 शतक व 10 फिफ्टी की मदद से 2304 रन बनाने के साथ ही 106 विकेट भी लिए हैं। इसके अलावा वे 88 टी20 इंटरनेशनल मैच में 5 फिफ्टी से 1453 रन बना चुकी हैं और 95 विकेट भी उनके खाते में दर्ज हो चुके हैं।

2024 टी20 वर्ल्ड कप में दिखाया टेलेंट का असली जलवा

अमेलिया केर के करियर की सबसे पीक परफॉर्मेंस 2024 टी20 वर्ल्ड कप में आई थी। अमेलिया ने लगभग अकेले दम पर न्यूजीलैंड को यह खिताब जिताकर पूरी दुनिया में हंगामा मचा दिया। अमेलिया केर जहां इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहीं थीं, वहीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट खिताब भी उन्होंने अपने नाम किया था। यह न्यूजीलैंड का पुरुष और महिला, दोनों वर्गों में पहला वर्ल्ड कप खिताब है।

अमेलिया की नेटवर्थ कितनी है?

अमेलिया केर को डब्ल्यूपीएल के लिए मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा है। उन्हें इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में भी कॉन्ट्रेक्ट मिला हुआ है। इसके अलावा वे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर भी मोटी कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 40 करोड़ रुपये हैं। वे मेंटर हेल्थ इंफ्लुएंसर के तौर पर भी काम करती हैं।

कौन हैं अमेलिया केर के बॉयफ्रेंड नाथन स्मिथ

अमेलिया केर का आजकल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बॉयफ्रेंड नाथन स्मिथ के साथ अफेयर चल रहा है। दोनों इंस्टाग्राम पर जमकर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पोज में फोटो शेयर करते हैं। करीब 6 फुट लंबे नाथन स्मिथ फास्ट बॉलर ऑलराउंडर हैं। वे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत के खिलाफ खेली न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 का भी हिस्सा थे। न्यूजीलैंड की घरेलू क्रिकेट में स्मिथ लंबे छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं। स्मिथ ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 4 टेस्ट मैच में 125 रन बनाने के साथ ही 10 विकेट लिए हैं, जबकि 14 वनडे में 43 रन बनाने के साथ ही 18 विकेट भी चटकाए हैं। स्मिथ इस समय भारत के दौरे पर आई टीम इंडिया का भी हिस्सा हैं। अभी तक इस 27 वर्षीय क्रिकेटर का टी20 डेब्यू नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button