सस्ते हो गए सोना-चांदी, जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का आपके शहर में क्या है भाव

नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमत में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई। इससे पहले दोनों धातुएं रेकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं। शुक्रवार को ना केवल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बल्कि सर्राफा बाजार में भी सोना और चांदी की कीमत धड़ाम हो गई। एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 3 लाख रुपये से नीचे आ गई है। वहीं सोना प्रति 10 ग्राम 1.50 लाख रुपये से नीचे गिर गया है। सोने के भाव घरेलू और वैश्विक दोनों तरह के कारणों से प्रभावित होते हैं। यह गिरावट कई खरीदारों और निवेशकों के लिए एक आश्चर्य के रूप में आई है। अगर आप सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अपने शहर में इसका भाव जान लें।

एमसीएक्स पर सोने में इस साल काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। सबसे ऊंची कीमत 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी, जबकि सबसे कम कीमत 1,49,075 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। यह अपने उच्चतम स्तर से 17.53% की गिरावट है। कुल मिलाकर, सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से लगभग 31,704 रुपये गिर गया है। वहीं शुक्रवार को चांदी 2,91,922 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। गुरुवार को यह 4,20,048 तक पहुंच गई थी। ऐसे में इसमें 30% की गिरावट आई।

वायदा कारोबार में क्या भाव?

शुक्रवार को वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी और सोने की कीमतों में पिछले कुछ महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। चांदी का वायदा भाव 17 प्रतिशत घटकर 3.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जबकि सोना नौ प्रतिशत गिरकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button