भोपाल में दर्दनाक हादसा… चलती ट्रेन से गिरकर झारखंड के युवक की मौत

भोपाल। सूखीसेवनिया क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से भोपाल आ रहा था। वह मेट्रो परियोजना में मजदूरी करने के लिए अपने गांव से निकला था। पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय बाबूलाल मरांडी निवासी रामगढ़, दुमका (झारखंड) अपने गांव के अन्य साथियों के साथ काम की तलाश में भोपाल आ रहा था।

काम की तलाश में आ रहे थे 9 साथी, रास्ते में हुआ हादसा

कुल नौ लोग साथ निकले थे, जिनमें से तीन दिल्ली में रुक गए थे, जबकि अन्य छह उसके ही साथ एक ही कोच में सवार थे। साथियों ने पुलिस को बताया कि यात्रा के दौरान बाबूलाल शौचालय जाने की बात कहकर उठा था। कुछ देर तक वह अपनी सीट पर नहीं लौटा तो साथियों ने ध्यान नहीं दिया। बाद में कॉल करने पर उसका मोबाइल बंद मिला।

मोबाइल बंद मिलने पर हुआ शक, पुलिस कर रही है जांच

आशंका है कि इसी दौरान वह किसी तरह ट्रेन से नीचे गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में चलती ट्रेन से गिरने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button