कब आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया ICC इवेंट में ग्रुप स्टेज से हुआ था बाहर? विराट कोहली ने टेस्ट डेब्यू भी नहीं किया था

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया काफी फींकी नजर आई। कप्तान मिचेल मार्श शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए। स्टार गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की कमी खली। स्टार प्लेयर्स के न खेलने की वजह से ऑस्ट्रेलिया का काफी नुकसान हुआ। पहले जिम्बाब्वे ने उनके खिलाफ उलटफेर कर दिया। अब श्रीलंका ने करो या मरो के मुकाबले में 8 विकेट से धूल चटा दी। ऑस्ट्रेलिया का अब अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया है।

कैसे सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर सकता है ऑस्ट्रेलिया?

ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप से श्रीलंका तीन में से तीन मुकाबले जीतकर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर गई है। दूसरे नंबर पर दो में से दो मैच जीतकर जिम्बाब्वे 4 अंक के साथ है। इसके बाद 2 पॉइंट के साथ ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है। अब अगर ऑस्ट्रेलिया को क्वालीफाई करना है तो उसके लिए जिम्बाब्वे को अपने बचे हुए दोनों मैच हारने होंगे।इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया को अपना आखिरी मुकाबला ओमान के खिलाफ बड़े मार्जिन से जीतना होगा, जिसके चलते वे 4 अंक और जिम्बाब्वे से बेहतर नेट रन रेट के चलते अपने ग्रुप में टॉप 2 में जगह बना पाएं।

आखिरी बार ICC इवेंट में कब ग्रुप स्टेज में बाहर हुई थी ऑस्ट्रेलिया?

आखिरी बार कंगारू टीम किसी आईसीसी इवेंट से ग्रुप स्टेज में 2009 में बाहर हुई थी। 2009 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। उन्होंने अपने ग्रुप में तीसरे नंबर पर फिनिश किया था। उनसे आगे श्रीलंका और वेस्टइंडीज थे।

रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली उस टीम ने उस टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं जीता था। हालांकि कंगारू टीम में डेविड वॉर्नर, माइकल क्लार्क, माइक हसी, शेन वॉट्सन जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल थे। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन उस वर्ल्ड कप में निराशाजनक रहा था। हालांकि किसी आईसीसी इवेंट में ग्रुप स्टेज में बाहर हुए ऑस्ट्रेलिया 17 साल हो गए हैं। उस वक्त भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने भी टेस्ट में डेब्यू नहीं किया था। उन्होंने 2011 में टेस्ट में डेब्यू किया था। विराट ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास भी ले लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button