शापूरजी पालोनजी रियल एस्टेट का नया प्रोजेक्ट ‘ऑयस्टर’ लॉन्च, मुंबई के बेहद करीब है यह प्रोजेक्ट

मुंबई: रियल एस्टेट (Real Estate) की दुनिया में एक जाना-माना नाम है शापूरजी पालोनजी रियल एस्टेट (SPRE)। इसी कंपनी ने महाराष्ट्र के ठाणे में अपना एक नया और शानदार प्रोजेक्ट ‘ऑयस्टर’ लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोजेक्ट उनके बड़े ‘नॉर्दर्न लाइट्स’ डेवलपमेंट का हिस्सा है, जो 4.8 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह प्राइम लोकेशन पोखरण रोड 2, ठाणे में है।

कहां है यह प्रोजेक्ट

शापूरजी पालोनजी ग्रुप का यह प्रोजेक्ट ठाणे के एक ऐसे इलाके में है जो बहुत पुराना और तेजी से विकसित हो रहा है। बताया जाता है कि वहां से बड़े बिजनेस हब, स्कूल, कॉलेज और शॉपिंग मॉल्स तक पहुंचना बहुत आसान है। मतलब कि वह जगह हर काम और लाइफस्टाइल दोनों के लिए परफेक्ट है।

‘ऑयस्टर’ में क्या है खास

हमारे सहयोगी ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार ‘ऑयस्टर’ में कुल 283 मकान होंगे। ये 2 कमरे और 3 कमरे या BHK के होंगे। इन मकानों का साइज 564 वर्ग फुट से लेकर 1004 वर्ग फुट (RERA कारपेट एरिया) तक होगा। बताया गया है कि इन मकानों को बहुत सोच-समझकर डिजाइन किया गया है

क्या है कीमत

शापूरजी पालोनजी के इस प्रोजेक्ट में मकानों की कीमत 1.56 करोड़ रुपये से शुरू हो रही है। कंपनी का दावा है कि इस प्रोजेक्ट में आपको बड़े-बड़े कमरे मिलेंगे, जिनमें भरपूर रोशनी आती है और हवा का आना-जाना भी अच्छा है। घरों में इस्तेमाल की गई फिनिशिंग भी बहुत शानदार होगी। हर मकान से आपको शहर का खूबसूरत नज़ारा और पास की हरी-भरी पहाड़ियों का शांत नज़ारा देखने को मिलेगा। यानी, शहर की भागदौड़ और प्रकृति की शांति, दोनों का अनुभव आप यहां कर पाएंगे। यह प्रोजेक्ट प्राइवेसी और कम्युनिटी लिविंग, दोनों का ध्यान रखकर बनाया गया है। यहां चारों तरफ हरियाली है और लोगों के लिए कई तरह की लाइफस्टाइल सुविधाएं भी हैं। जैसे, हेल्थ और फिटनेस के लिए खास जगहें, खेलने-कूदने के लिए एरिया और दोस्तों-परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी अच्छी जगहें हैं।

कंपनी का क्या है कहना

शापूरजी पालोनजी रियल एस्टेट के CEO, मिस्टर सुमित सप्रू ने इस लॉन्च के मौके पर कहा, "पोखरण रोड 2 आज ठाणे की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक बन गया है। यहां की अच्छी कनेक्टिविटी, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और लोगों की बदलती लाइफस्टाइल की डिमांड इस इलाके को खास बनाती है। ‘ऑयस्टर एट नॉर्दर्न लाइट्स’ के साथ, हम ऐसे घर ला रहे हैं जिनमें डिजाइन, फंक्शनैलिटी और लंबे समय तक चलने वाला वैल्यू शामिल है। यह आज के समझदार खरीदारों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।"

क्यों बढ़ रहा है पोखरण रोड 2 का महत्व

ठाणे में पिछले 10 सालों के दौरान पोखरण रोड 2 एक प्रीमियम और अच्छी तरह से प्लान किया गया रेजिडेंशियल एरिया बन गया है। ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और घोड़बंदर रोड से इसकी कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है। साथ ही, ठाणे के अंदर ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी में सुधार होने से भी लोग उस इलाके में मकान खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वहां होने वाले मुंबई मेट्रो लाइन 4 के विस्तार से मुंबई और ठाणे के बड़े एम्प्लॉयमेंट हब तक का सफर काफी कम हो जाएगा। इसके अलावा, यहां अच्छे स्कूल, अस्पताल, शॉपिंग सेंटर और मनोरंजन के साधन भी मौजूद हैं, जो इस इलाके को रहने के लिए और भी आकर्षक बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button