‘घमंड त्यागकर खेलो’, सुनील गावस्कर ने इशारे ही इशारे में किसे पिलाई डांट? गंभीर-सूर्या पर अजिंक्य रहाणे भी बरसे

अहमदाबादः दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावसकर का मानना है कि भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के मैच से सबक लेकर अपने अहं का त्याग करना चाहिए और परिस्थितियों के अनुसार खेलना चाहिए। गावसकर ने कहा,’भारतीय बल्लेबाजों को ब्रेविस और मिलर की साझेदारी से सीख लेकर इस तरह का दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत थी। भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा नहीं किया। वे अति आत्मविश्वास के साथ उतरे, हर गेंद पर बल्ला चलाया और विकेट गंवा दिए। साउथ अफ्रीका हर विभाग में अव्वल साबित हुआ।’

भारत ने साउथ अफ्रीका से कोई सबक नहीं लिया…

दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावसकर गावसकर ने आगे कहा, ‘भारत ने साउथ अफ्रीका से कोई सबक नहीं लिया। भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर उतर कर हर गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। टी20 क्रिकेट ऐसे नहीं खेला जाता। आपको विपक्षी टीम से सीख लेनी चाहिए थी।’

अक्षर की जगह सुंदर को मौका देना समझ से परे

दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भारतीय मैनेजमेंट के अक्षर पटेल को इलेवन से बाहर रखने के निर्णय पर हैरानी जताई है। रहाणे ने कहा, ‘मैं सच में हैरान हूं कि अक्षर नहीं खेले। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है। सुंदर एक अच्छा खिलाड़ी है। अक्षर अलग-अलग स्थिति में अच्छा कर रहे है। कभी-कभी जब आप चयन के मामले में स्मार्ट हो जाते है तो यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आप सुंदर को इसलिए लाए क्योकि साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी क्रम में कई बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं।’भारत की हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने कहा है कि साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ अपनी सारी योजना अच्छी तरह लागू की। सकलैन मुश्ताक ने कहा, ‘साउथ अफ्रीका के सारे प्लान काम कर गए भारत के खिलाफ उसने जोरदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम चाहे जिस भी मुकाम पर हो, साउथ अफ्रीका ने उन्हें एक-दो पायदान नीचे ला दिया है। साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों शानदार रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button