नई दिल्ली। प्रशांत महासगार में तेजी से हो रही हलचल, जिसे अल-नीनो कहा जाता है; अब केवल जलवायु के बदलने तक सीमित नहीं रह गया है। इसका असर लोगों की सेहत पर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे ग्लोबल एमर्जेंसी में ग्रेड-3 के लेवल पर रखा है।
बता दें कि इसका ग्रेड-3 पर आना सबसे हाई एमर्जेंसी रिस्पॉन्स की लिस्ट में गिना जाता है। इसी की वजह से साल 2026 के अक्टूबर महीने से साल 2027 के सितंबर महीने तक, दुनियाभर के कई देशों में बड़ी हेल्थ एमर्जेंसी की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में हमें भारत के नजरिए से अल-नीनो के खतरे को समझना बहुत जरूरी है, क्योंकि भारत को भी इन देशों की लिस्ट में शामिल किया गया है।
दक्षिण एशिया में भारत पर अल-नीनो का सबसे ज्यादा खतरा
विश्व स्वास्थ्य संगठन के सितंबर 2026 के ग्लोबल असेस्मेंट में दक्षिण एशिया पर अल-नीनो का सबसे ज्यादा खतरा बताया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, इसके चलते इन देशों में सामान्य से ज्यादा तापमान, पहले से ज्यादा सूखा, हीटवेव्स और पानी से होने वाली बीमारियों का जोखिम बढ़ जाने की आशंका है।
भारत में कौन सी बीमारियों का जोखिम?
इसमें भारत को हाई या वेरी हाई हेल्थ रिस्क वाले देशों की लिस्ट में शामिल किया गया है, इसके चलते कई बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है:
डेंगू और मलेरिया
तापमान में बदलाव से मच्छरों का प्रजनन बढ़ने की आशंका है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां पहले से ज्यादा तेजी से फैल सकती हैं। पूर्वोत्तर में मलेरिया फैलने का सबसे ज्यादा खतरा बताया जा रहा है।
लू और ज्यादा गर्मी से होने वाली बीमारियां
अल-नीनो में सामान्य से अधिक तापमान होने के चलते लू लगने के मामले पहले से अधिक बढ़ सकते हैं और इसके अलावा गर्मी से होने वाली और समस्याओं में इजाफा होने की भी बात कही गई है।
लेप्टोस्पायरोसिस
दूषित पानी से जलजनित बीमारियां जैसे- लेप्टोस्पायरोसिस और डायरिया के फैलने का जोखिम ज्यादा है। ऐसे में पानी की स्वच्छता पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
कुपोषण
कुछ इलाकों में सूखे की स्थिति इतना भयंकर रूप ले सकती है कि इससे उन क्षेत्रों में कुपोषण के मामले भी बढ़ सकते हैं। इनमें 5 साल से कम उम्र के बच्चे और गर्भवती महिलाएं सबसे ज्यादा संवदेनशील स्थिति में रहेंगी।