नई दिल्ली। आज बिगड़ते लाइफस्टाइल के कारण भारत डायबिटीज कैपिटल बन चुका है। जहां चीन दुनिया में इस लिस्ट में पहले स्थान पर है तो भारत का इसमें स्थान दूसरा है। यहां तेजी से बढ़ रहे प्री-डायबिटीज के मामले चिंताजनक हैं। पर आज हम इन आंकड़ों पर नहीं, डायबीटीज के इतिहास पर बात करने वाले हैं कि कैसे इस बीमारी को मधुमेह या शुगर नाम मिला और कैसे इसका इलाज इंसुलिन के माध्यम से संभव हो पाया।
कैसे मिला डायबिटीज को शुगर नाम?
मिस्र के प्राचीन इतिहास में 1500 ईसा पूर्व का 'एबर्स पेपाइरस' नामक बीमारी का जिक्र मिलता है, जिसके बार-बार प्यास लगने और पेशाब आने के लक्षण डायबिटीज से मेल खाते थे। वहीं, डायबिटीज शब्द ग्रीक के 'डाइबेट्स' से लिया गया है, जिसका मतलब होता है ऐसा साइफन यानी पाइप, तरल पदार्थ का आर-पार बहना।
इसके बाद साल 1675 में ब्रिटिश डॉक्टर थॉमस विलिस ने डायबिटीज को मेलिटस नाम दिया, यह एक लैटिन शब्द था जिसका मतलब है शहद की तरह एकदम मीठा। यही वजह है कि इस बीमारी को आसान भाषा में शुगर कहा जाने लगा। फिर इसके नाम और खून में ग्लूकोज के बढ़ जाने के चलते भी इसे शुगर कहा जाने लगा।
पेशाब पर चींटियों की वजह से रखा गया मधुमेह नाम
कहते हैं भारत में लगभग 500 ईस्वी में लोगों ने डायबिटीज का पता लगाने के लिए यूरिन टेस्ट किया था। इस टेस्ट में बीमारी से पीड़ित लोगों के यूरिन पर चींटियां आना डायबिटीज का संकेत माना गया था। इसे देखकर ही बीमारी का नाम मधुमेह रखा गया।
कुत्ते पर एक्सपेरिमेंट से हुई थी इंसुलिन की खोज
शुरू-शुरू में जब डायबिटीज का कोई इलाज नहीं था, तो इसे एक जानलेवा बीमारी माना जाता था जिसकी दवा खोजने के लिए बहुत से प्रयोग किये गए। बर्नहार्ड नौनिन शुगर फ़्रीडम का हल निकालने के लिए अपने मरीजों को ही 5 महीने तक कमरे में कैद कर दिया था। वो मरीजों के डाइट पर खास ध्यान देते थे, अगर कार्बोहाइड्रेट कम करने पर फायदा नहीं मिलता था तो वो प्रोटीन को कम कर देते थे।
ऐसे ही कई एक्सपेरिमेंट के बाद जाकर साल 1921 में इंसुलिन की खोज हुई। यह कहानी कनाडा के टोरंटो से शुरू हुई, जहां 1वैज्ञानिक फ्रेडरिक बैटिंग और चार्ल्स बेस्ट ने कुत्तों पर कई एक्सपेरिमेंट करने के बाद यह साबित कर दिया कि गाय के पैंक्रियाज से निकला एक खास हॉर्मोन ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है। यही वो हॉर्मोन है, जिसे आज हम सभी इंसुलिन के नाम से जानते है।
बाद में बनने लगे मानव इंसुलिन
पहले के समय में जानवरों के पैंक्रियाज इंसुलिन बनाए जाए थे, लेकिन यह प्रक्रिया पर्याप्त न होने के साथ काफु महंगी भी थी। इसके समाधान के तौर पर साल 1978 में अमेरिका की कंपनी जेनेंटेक ने ह्यूमन इंसुलिन बनाने के लिए ई. कोलाई और यीस्ट का उपयोग करना शुरू कर दिया। यह परीक्षण सफल रहा और कम लागत के साथ मानव इंसुलिन बनना शुरू हो गया।