क्या आप जानते हैं कि अंबानी परिवार कौन से स्मार्टफोन इस्तेमाल करता है? दरअसल हाल ही में हुए Jio के IPO इवेंट में हमें इसका जवाब मिला। इतना ही नहीं, इस इवेंट में अंबानी परिवार के बच्चों के हाथ में अनोखी डिजिटल स्लेट भी दिखाई दी। Jio के IPO इवेंट में सबसे पहले मुकेश अंबानी के हाथ में iPhone Air दिखाई दिया। इसके बाद आकाश अंबानी को ऐपल के लेटेस्ट फोल्डिंग फोन iPhone Duo के साथ स्पॉट किया गया।

वहीं अनंत कार्यक्रम के बाद बाबुलनाथ मंदिर के बाहर अपने iPhone 17 Pro Max के साथ दिखे। इसके बाद सबसे ज्यादा ध्यान अंबानी परिवार के बच्चों के हाथ में दिखे अनोखी स्लेट ने खींचा, जो कि शायद उन्हें किसी महंगे टैबलेट या फोन की जगह पर दी गई थी।
आकाश अंबानी के हाथ में दिखा लेटेस्ट iPhone Duo

लोग अक्सर मानते हैं कि बेहद अमीर लोग सोने-चांदी से सजे फोन इस्तेमाल करते होंगे। हालांकि, Jio के IPO इवेंट में अंबानी परिवार के हाथों में दिखे डिवाइस अलग ही कहानी बयान करते दिखे। इस इवेंट में दिखा कि मुकेश अंबानी हों या उनके बच्चे आकाश और अनंत, तीनों ही iPhone यूजर हैं। हालांकि तीनों के टेस्ट काफी अलग हैं।

इवेंट में आकाश ऐपल का लेटेस्ट फोल्डिंग फोन iPhone Duo इस्तेमाल करते दिखे, जो मल्टीटास्किंग और ऑन-द-गो काम करने के लिहाज से बिजनेस लीडर्स की पहली बनता दिख रहा है। वहीं मुकेश अंबानी को iPhone Air अपने पोते को थमाते देखा गया था।
अनंत दिखे पुराने iPhone के साथ

ये बात सही है कि हर कोई टेक फ्रीक नहीं होता और हमेशा लेटेस्ट डिवाइस पर नहीं रहना चाहता। शायद इसी वजह से इवेंट के बाद मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर पहुंचे अनंत अंबानी iPhone 17 Pro Max चलाते दिखे। उनके हाथ में iPhone 17 Pro सीरीज का सिग्नेचर कलर कॉस्मिक ऑरेंज था और फोन की लंबाई देखते हुए समझा जा सकता था कि वह कोई और नहीं बल्कि Pro Max मॉडल था। इससे यह भी समझ आता है कि शायद अनंत अंबानी को लेटेस्ट मॉडल से उतना फर्क नहीं पड़ता, जितना कि आम लोग नया मॉडल आते ही अच्छा-खासा पुराना फोन बदलने को उतावले हो जाते हैं।

बच्चों के हाथ में दिखा खास डिजिटल स्लेट

  • अंबानी परिवार के iPhones से अलग सबसे ज्यादा चर्चा नीले रंग के उन डिजिटल स्लेट जैसे दिखने वाले डिवाइस की रही जो कि पृथ्वी अंबानी के हाथों में देखा जा सकता था।

  • आम तौर पर जहां बच्चे अक्सर फोन या महंगे टैबलेट में वयस्त दिखते हैं वहीं अंबानी परिवार ने बच्चों को ऐसे किसी गैजेट की जगह नुकसान न पहुंचाने वाले LCD स्लेट थी। बेहद हल्की और बिना किसी इंटरनेट कनेक्टिविटी वाली यह स्लेट सिर्फ लिखने और डूडलिंग करने के काम भी आते हैं।


शुरू में कुछ लोगों के लिए इस बच्चों के हाथ में दिख रहे डिवाइस पहचानना मुशकिल था लेकिन ध्यान से देखने पर डिवाइस का बेहद पतला डिजाइन और फ्रंट में मौजूद एक सिंगल बटन इस तरह के राइटिंग स्लेट से ही मेल खाता है। यह बटन स्लेट पर लिखे कंटेंट को मिलाने के काम में आता है। इस तरह के बड़े साइज वाले स्लेट भी बेहद आम हैं लेकिन ये कॉम्पैक्ट और हैंडी स्लेट किसी कार्यक्रम में बच्चों के लिए साथ रखने के लिहाज से बेहतर साबित होते हैं।