शनिवार को नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद RJD कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. जैसे ही पुल को जनता के लिए खोला गया, राजद कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और उपद्रव करना शुरू कर दिया. उन्होंने पुल पर खूब नारेबाजी की और पोस्टर-बैनर भी फाड़े.

बिहार के वैशाली में नीतीश सेतु का उद्घाटन होते ही राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. प्रधानमंत्री मोदी और अन्य अतिथियों के लौटते ही कार्यकर्ताओं ने पुल पर बवाल शुरू कर दिया. राजद कार्यकर्ताओं ने नीतीश सेतु और बीजेपी के पोस्टर-बैनर फाड़े और प्रदर्शन किया. शनिवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था.

वीडियो में राजद के कार्यकर्ता 'तेजस्वी यादव जिंदाबाद' और 'लालू यादव जिंदाबाद' के नारे लगाते नजर आ रहे हैं. नीतीश सेतु पर RJD कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे भी लहराए. वीडियो में RJD कार्यकर्ता बीजेपी के झंडों को कुचलते हुए नजर आ रहे हैं.

शनिवार को पीएम मोदी के रवाना होते ही पुल को जनता के लिए खोल दिया गया. जैसे ही पुल खोला गया, राजद कार्यकर्ताओं ने नीतीश सेतु पर पहुंचकर हंगामा किया.

तेजस्वी ने भी साधा निशाना

नीतीश सेतु को लेकर RJD नेता तेजस्वी यादव ने भी बीजेपी पर निशाना साधा. तेजस्वी ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि इस पुल का नाम सिख धर्म के दसवें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह महाराज के नाम पर रखा जाना चाहिए था लेकिन बीजेपी सरकार ने राजनीति के चलते ऐसा नहीं होने दिया. तेजस्वी ने इसे बीजेपी की संकीर्ण सोच बताया है.