भारत ने पाकिस्तान को अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले शनिवार को 1 विकेट से हरा दिया। इस तरह से अल अमीरात में भारत ने 9वीं बार यह टूर्नामेंट में जीता। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही पाकिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन बनाए। उस्मान खान ने 107 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और 3 सिक्स लगाए। अब्दुल कादिर ने 80 रन की पारी खेली।

भारत से काव्य पटेल ने 4 और सी. वेंकट ने 3 विकेट लिए। जवाब में भारतीय टीम ने 49.6 ओवर में 9 विकेट पर 339 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 रन की पारी खेली। उन्होंने 5 चौके लगाए। आर्यवीर सहवाग ने 58 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके लगाए। आखिरी ओवर में मोहित ने चौका लगाकर जीत दिलाई। उन्होंने 49 रन बनाए।

भारत और पाकिस्तान के बीच आज यानी शनिवार, 14 नवंबर को अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल महामुकाबला ओमान के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) पर खेला जा रहा है। दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी है। टूर्नामेंट के इस ए़डिशन में भारत-पाकिस्तान की यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले ग्रुप स्टेज में भारत और पाक की टीमों का सामना हुआ था, जहां पाकिस्तान की अंडर 19 टीम से भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में आज लक्ष्य रायचंदानी की अगुवाई में भारतीय अंडर 19 टीम पाकिस्तान की युवा टीम से बदला लेने और खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरी है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को धूल चटाकर खिताबी मुकाबले में पहुंची है, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लदेश को हराया था

टीम इंडिया का पलड़ा भारी

दरअसल, दोनों टीमों के बीच अब तक 31 यूथ वनडे मैच खेले गए हैं। भारत ने 17 और पाकिस्तान ने 13 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा। हालांकि, टूर्नामेंट के पिछले पांच मुकाबलों के आंकड़ों में पाकिस्तान को 3 और भारत को 2 जीत मिली हैं।

फाइनल में चौथी बार भारत और पाकिस्तान

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में चौथी बार आमने-सामने है। इससे पहले दोनों टीमें तीन बार खिताबी मुकाबले में भिड़ चुकी हैं। 2012 में फाइनल टाई रहा था, जिसके बाद दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। 2013-14 में भारत ने पाकिस्तान को 40 रन से हराकर खिताब जीता था, जबकि 2025 में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।