शेयर बाजार में आज यानी 29 अक्टूबर को बढ़त है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 73,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की बढ़त है। ये 22,850 पर कारोबार कर रहा है। IT, मीडिया और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बदलाव नहीं

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दरों को स्थिर रखा। फेड रिजर्व ने अगले हफ्ते होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव तक ब्याज दरों में किसी भी तरह के बदलाव को टालने का फैसला किया है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक को फिलहाल महंगाई की स्थिति पर और अधिक डेटा आने का इंतजार है। फिलहाल ब्याज दर 4.00% पर बनी रहेगी।