भारत दुनियाभर में नए स्थानों पर रक्षा शाखाएं स्थापित कर रहा है : सेना प्रमुख जनरल पाण्डे

भारत दुनियाभर में नए स्थानों पर रक्षा शाखाएं स्थापित कर रहा है : सेना प्रमुख जनरल पाण्डे

भारत का दृष्टिकोण विवादों के शांतिपूर्ण हल, अंतरराष्ट्रीय नियमों के पालन पर जोर देता है: जनरल पाण्डे

नई दिल्ली
सेना प्रमुख जनरल मनोज पाण्डे ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद की पृष्ठभूमि में को कहा कि भारत का दृष्टिकोण सभी देशों की संप्रभुत्ता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान के साथ, विवादों के शांतिपूर्ण हल और अंतरराष्ट्रीय नियमों के पालन पर जोर देता है।

चाणक्य रक्षा संवाद में जनरल पाण्डे ने अपने संबोधन में कहा कि भारत दुनियाभर में नए स्थानों पर रक्षा शाखाएं स्थापित कर रहा है और सेना मित्र विदेशी साझेदार देशों के साथ संयुक्त प्रशिक्षण और अभ्यासों का दायरा व पैमाना बढ़ाना चाहती है।

मौजूदा भू-राजनीतिक उथल-पुथल के संदर्भ में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा की बढ़ती महत्ता और आर्थिक व सामरिक शक्ति पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सेना प्रमुख ने निराशा और भू-राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच भारत की स्थिति को ''उज्ज्वल'' बताया।

जनरल पाण्डे ने कोई विशिष्ट संदर्भ दिए बगैर कहा, ''हमारा दृष्टिकोण सभी देशों की संप्रभुत्ता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान, सभी के लिए समानता, विवादों के शांतिपूर्ण हल, बलप्रयोग से बचने और अंतरराष्ट्रीय नियमों एवं कानूनों के पालन पर जोर देता है।''

उन्होंने कहा कि सभी पक्षकारों के साथ सकारात्मक रूप से जुड़ने की भारत की प्रतिबद्धता विगत वर्षों में ''अटूट और स्थायी'' रही है।

सेना प्रमुख ने कहा, ''सैन्य क्षेत्र में हम उभरती बहुपक्षीय संरचना में अपनी भूमिका को समझते हैं। हम मैत्रीपूर्ण विदेशी साझेदार देशों के साथ अपने संयुक्त प्रशिक्षण और अभ्यासों, उप-क्षेत्रीय दृष्टिकोण और उत्कृष्ट प्रक्रियाओं को साझा करने का दायरा व पैमाना बढ़ाना चाहते हैं।''

उन्होंने कहा, ''हमारी रक्षा सहयोग पहुंच को बढ़ावा देने के लिए हम दुनियाभर में नए स्थानों पर रक्षा शाखाएं स्थापित कर रहे हैं।''

उन्होंने कहा, ''हमारे सामने आने वाली चुनौतियां महत्वपूर्ण है लेकिन अवसर और सामूहिक चेतना तथा ताकत भी महत्वपूर्ण हैं।''

जनरल पाण्डे ने ''वैश्विक परिदृष्य में अभूतपूर्व मंथन'' पर जोर दिया जिसने कुछ नई प्रवृत्तियों के साथ कई घटनाक्रम को गति प्रदान की है।

उन्होंने कहा, ''अन्य बातों के साथ ही हमें अंतरराष्ट्रीय मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा की बढ़ती महत्ता और आर्थिक व सामरिक शक्ति पर ध्यान देने की आवश्यकता है।''

सेना प्रमुख ने कहा, ''एक स्वास्थ्य संकट के रूप में शुरू हुई महामारी एक राष्ट्रीय सुरक्षा घटना के रूप में समाप्त हुई। यूक्रेन में टकराव थम भी नहीं पाया और अब हम पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष का सामना कर रहे हैं।''

उन्होंने कहा, ''कट्टरपंथ, आतंकवाद, समुद्री डकैती, अवैध प्रवासन, शरणार्थी और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे वैश्विक चिंताओं को बढ़ाते हैं।''

भारत के बढ़ते कद के बारे में जनरल पाण्डे ने कहा कि आज विश्व मंच पर भारत एक विश्वसनीय आवाज है जो 'ग्लोबल साउथ' की चिंताओं को स्पष्ट करने में उल्लेखनीय और प्रभावी है।

'ग्लोबल साउथ' शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है।

सेना प्रमुख ने कहा, ''भारत अपने साझेदारों तथा समान विचारधारा वाले देशों के साथ लोकतंत्र, मानवाधिकारों और कानून के राज जैसे साझा हितों और मूल्यों को साझा करता है। साझा मूल्यों का यह गठबंधन सहकारी सुरक्षा प्रयासों के लिए ठोस आधार बनाता है।''

उन्होंने कहा, ''इन सामूहिक प्रयासों का लाभ केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि आर्थिक प्रभाव, नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी, क्षमता निर्माण, बहुपक्षीय समस्या के समाधान और कूटनीति तक भी है।''

जनरल पाण्डे ने कहा कि प्रौद्योगिकी, भू-राजनीति को अभूतपूर्व रूप से आगे बढ़ा रही है, यह न केवल सामरिक प्रतिस्पर्धा को, बल्कि युद्ध लड़ने के तरीकों को भी बदल रही है।

उन्होंने कहा कि न केवल ''शीत-युद्ध'' की शांति भंग हो रही है बल्कि दुनिया बिखर रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्व और पश्चिम के साथ ही ग्लोबल नॉर्थ और ग्लोबल साउथ के बीच ''नए विभाजन'' सामने आ रहे हैं।

जनरल पाण्डे ने कहा, ''चुस्त, लचीली और उपभोक्ता द्वारा संचालित अर्थव्यवस्था ने हमें रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण आयी आर्थिक मंदी का सामना करने में सक्षम बनाया।''

भारतीय सेना ने 'सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज' के साथ मिलकर 'चाणक्य रक्षा संवाद' का आयोजन किया। इस संवाद का उद्देश्य दक्षिण एशिया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों का व्यापक विश्लेषण करने के साथ ही क्षेत्र में भारत की स्थिति को ''तत्पर, फिर से उठ खड़े होने वाला और प्रासंगिक'' पक्षकार के रूप में मजबूत कर सामूहिक सुरक्षा उपायों के लिए एक रूपरेखा तैयार करना है।

 सेना प्रमुख जनरल मनोज पाण्डे ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद की पृष्ठभूमि में को कहा कि भारत का दृष्टिकोण सभी देशों की संप्रभुत्ता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान के साथ विवादों के शांतिपूर्ण हल और अंतरराष्ट्रीय नियमों के पालन पर जोर देता है।

चाणक्य रक्षा संवाद में जनरल पाण्डे ने अपने संबोधन में कहा कि भारत दुनियाभर में नए स्थानों पर रक्षा शाखाएं स्थापित कर रहा है और सेना मैत्रीपूर्ण विदेशी साझेदार देशों के साथ संयुक्त प्रशिक्षण और अभ्यासों का दायरा व पैमाना बढ़ाना चाहती है।

मौजूदा भू-राजनीतिक उथल-पुथल के संदर्भ में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा की बढ़ती महत्ता और आर्थिक व सामरिक शक्ति पर ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सेना प्रमुख ने निराशा और भू-राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच भारत की स्थिति को ''उज्ज्वल'' बताया।

जनरल पाण्डे ने कोई विशिष्ट संदर्भ दिए बगैर कहा, ''हमारा दृष्टिकोण सभी देशों की संप्रभुत्ता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान, सभी के लिए समानता, विवादों के शांतिपूर्ण हल, बलप्रयोग से बचने और अंतरराष्ट्रीय नियमों एवं कानूनों के पालन पर जोर देता है।''

उन्होंने कहा कि सभी पक्षकारों के साथ सकारात्मक रूप से जुड़ने की भारत की प्रतिबद्धता विगत वर्षों में ''अटूट और स्थायी'' रही है।

सेना प्रमुख ने कहा, ''सैन्य क्षेत्र में हम उभरती बहुपक्षीय संरचना में अपनी भूमिका को समझते हैं। हम मैत्रीपूर्ण विदेशी साझेदार देशों के साथ अपने संयुक्त प्रशिक्षण और अभ्यासों, उप-क्षेत्रीय दृष्टिकोण और उत्कृष्ट प्रक्रियाओं को साझा करने का दायरा व पैमाना बढ़ाना चाहते हैं।''

उन्होंने कहा, ''हमारी रक्षा सहयोग पहुंच को बढ़ावा देने के लिए हम दुनियाभर में नए स्थानों पर रक्षा शाखाएं स्थापित कर रहे हैं।''

उन्होंने कहा, ''हमारे सामने आने वाली चुनौतियां महत्वपूर्ण है लेकिन अवसर और सामूहिक चेतना तथा ताकत भी महत्वपूर्ण हैं।''

भारत के बढ़ते कद के बारे में जनरल पाण्डे ने कहा कि आज विश्व मंच पर भारत एक विश्वसनीय आवाज है जो 'ग्लोबल साउथ' की चिंताओं को स्पष्ट करने में उल्लेखनीय और प्रभावी है।

'ग्लोबल साउथ' शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है।

सेना प्रमुख ने कहा, ''भारत अपने साझेदारों तथा समान विचारधारा वाले देशों के साथ लोकतंत्र, मानवाधिकारों और कानून के राज जैसे साझा हितों और मूल्यों को साझा करता है। साझा मूल्यों का यह गठबंधन सहकारी सुरक्षा प्रयासों के लिए ठोस आधार बनाता है।''

उन्होंने कहा, ''इन सामूहिक प्रयासों का लाभ केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि आर्थिक प्रभाव, नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी, क्षमता निर्माण, बहुपक्षीय समस्या के समाधान और कूटनीति तक भी है।''

जनरल पाण्डे ने कहा कि प्रौद्योगिकी, भू-राजनीति को अभूतपूर्व रूप से आगे बढ़ा रही है, यह न केवल सामरिक प्रतिस्पर्धा को, बल्कि युद्ध लड़ने के तरीकों को भी बदल रही है।

 

सेना ने अंडमान और निकोबार द्वीप से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल दागी

– एक अन्य द्वीप पर रखे गए लक्ष्य पर मिसाइल ने लगाया सटीक निशाना
– मिसाइल परीक्षण से दुश्मनों के लिए और अधिक मजबूत हुआ भारत

 भारतीय सेना ने अंडमान और निकोबार द्वीप में को नई रेंज की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया।

विस्तारित रेंज वाली ब्रह्मोस 450 किलोमीटर तक लक्ष्य को भेद सकती है। यह सफल परीक्षण सेना की ब्रह्मोस मिसाइल रेजिमेंट ने पिन प्वाइंट सटीकता के साथ किया। इसके लिए एक अन्य द्वीप पर लक्ष्य रखा गया था, जिसे मिसाइल ने सटीक निशाना बनाया। इस सफल मिसाइल परीक्षण से भारतीय सेना के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। साथ ही दुश्मनों के लिए भारत और अधिक मजबूत हो गया है।

इससे पहले भारतीय सेना ने 10 अक्टूबर को 450 किमी. या उससे अधिक की दूरी पर लक्ष्य को मारने वाली ब्रह्मोस के संस्करण का परीक्षण किया था।  परीक्षण के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप में नो-फ्लाई जोन का सुझाव दिया गया था। भारत के लगातार सफल परीक्षण किये जाने से विरोधियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। दुनिया की सबसे तेज ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के भूमि हमले संस्करण का पहला परीक्षण 24 नवम्बर, 2020 को भारतीय सेना ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से ही किया था। ब्रह्मोस के लैंड-लॉन्च, शिप-लॉन्च, सबमरीन-लॉन्च एयर-लॉन्च वर्जन की टेस्टिंग हो चुकी है।

ब्रह्मोस लैंड-अटैक मिसाइल को चीन के खिलाफ लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में तैनात किया गया है। ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस कुछ सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब एयरबेस में तैनात हैं। भारत और रूस के संयुक्त प्रयास से विकसित की गई ब्रह्मोस अब तक की सबसे आधुनिक प्रक्षेपास्त्र प्रणाली है, जिसने भारत को मिसाइल तकनीक में अग्रणी बना दिया है। ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज 290 किमी. से बढ़ाकर 450 किमी. तक कर दी गई है और अब 1,000 किमी. की रेंज बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button