iPhone यूजर्स के लिए आज रिलीज होगा iOS 17 अपडेट

नई दिल्ली

अगर आप आईफोन यूजर्स हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि ऐपल की तरफ से  आज  iOS 17 अपडेट रिलीज किया जा रहा है। मतलब आईफोन यूजर्स को कुछ नए फीचर्स मिलने जा रहे हैं। ऐपल ने अपने सालाना वंडरलस्ट इवेंट में iOS 17 से लोगों को रुबरू कराया था। ऐपल ने ऐलान किया है कि उसकी तरफ से 5 साल पुराने iPhone को भी अपडेट दिया जाएगा, तो आइए जान लेते हैं कि आखिर कौन से iPhone यूजर्स iOS 17 अपडेट का लुत्फ उठा पाएंगे।

इन iPhone यूजर्स को मिलेगा फायदा
ऐपल की तरफ से लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज के सभी मॉडल को iOS अपडेट दिया जाएगा। साथ ही iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, iphone 14 Pro Max, iphone 13, iPhone 13 mini, iphone 13 Pro, iPhone 13 Pro Max, iphone 12, iphone 12 mini, iphone 12 mini, iphone 12 Pro, iphone 12 Pro Max, iphone 11, ipone 11 Pro, iphone 11 Pro Max, iphone XS, iphone XR Max, iphone XR, iphone SE को iOS 17 अपडेट दिया जाएगा। वैसे तो ऐपल ने कुछ iPhone मॉडल को बंद कर दिया है, लेकिन उन्हें अगले कुछ साल तक अपडेट मिलता रहेगा।

कैसे iPhone को करें अपडेट
सबसे पहले आपको iPhone सेटिंग ऑप्शन में जाना होगा।
इसके बाद General पर टैप करें। इसके बाद सॉफ्टवेयर अपडेट सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपडेट अलर्ट दिखेगा।
इसके बाद आपको डाउनलोड करने के लिए 6 डिजिट पासकोड डालना होगा।
iOS 17 अपडेट डाउनलोड करने के बाद उसे इंस्टॉल करना होगा।
इसके बाद फोन को रिस्टार्ट करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button