धोनी से बहुत कुछ सीखा लेकिन कप्तानी का मेरा अपना तरीका : गायकवाड़

हांगझोउ
 उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से काफी कुछ सीखा है लेकिन पहली बार एशियाई खेलों की क्रिकेट स्पर्धा में भारतीय पुरूष टीम की कप्तानी कर रहे रूतुराज गायकवाड़ ने कहा कि उनकी कप्तानी की अपनी शैली है। महिला टीम के बाद अब भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम भी स्वर्ण पदक की दावेदार होगी। भारतीय टीम मंगलवार को क्वार्टर फाइनल खेलेगी।

इंडियन प्रीमियर लीग में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले गायकवाड़ ने कहा, ‘मैने धोनी से बहुत कुछ सीखा है लेकिन हर व्यक्ति की अपनी शैली होती है। उनकी शैली अलग है, उनकी शख्सियत अलग है और मेरी अलग है।' उन्होंने कहा, ‘मैं उनके जैसा कुछ करने की बजाय अपनी शैली से खेलूंगा। हालात का सामना करने और खिलाड़ियों के सही उपयोग को लेकर उनसे मिली सीख को मैं जरूर अमल में लाऊंगा।'

भारतीय कोच वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि चीन में क्रिकेट खेलना अनोखा अनुभव होगा। उन्होंने कहा, ‘यहां बहुत अलग है। हमने कभी सोचा भी नीं था कि चीन में क्रिकेट खेलेंगे। पूरी टीम के लिए यह शानदार मौका है। एशियाई खेलों में भाग लेना गर्व की बात है।'

गायकवाड़ ने कहा, ‘क्रिकेट में विश्व कप है, आईपीएल है और घरेलू टूर्नामेंट है। हम उस तरह के हालात और माहौल के आदी है लेकिन यहां खेलगांव में रहना, दूसरे खिलाड़ियों को और उनके संघर्षों को जानना अलग अनुभव है। उन्हें दो तीन साल या चार साल में खेलने का मौका मिलता है। हमें खेलगांव का दौरा करके बहुत अच्छा लगा।'

 

भारत की महिला और पुरुष तीरंदाजी रिकर्व टीम क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं

हांगझोउ
 हांगझू में 19वें एशियाई खेलों में पहले दो राउंड में जीत हासिल करने के बाद चार भारतीय तीरंदाज अदिति स्वामी, ज्योति वेन्नम, ओजस देवताले और अभिषेक वर्मा कंपाउंड क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। भारत की पहली व्यक्तिगत विश्व चैंपियन अदिति स्वामी ने इंडोनेशिया की सयाहारा खोएरुनिसा के खिलाफ 148-146 से जीत दर्ज की। इससे पहले, 17 वर्षीय भारतीय तीरंदाज ने पिछले दौर में इमायुंग राय को हराया था।

इस बीच, 1/16 एलिमिनेटर में अनुराधा विजेसिंघे करुणारत्ने के खिलाफ 145-132 की सफलता के बाद, ज्योति वेन्नम ने इराक की फातिमा साद महमूद को 146-141 से हराया है। दूसरी ओर, भारत के पहले पुरुष विश्व चैंपियन ओजस देवतले ने भी 1/16 एलिमिनेटर में कुवैत के अहमद अलशत्ती के खिलाफ 148-138 से जीत हासिल की। लेकिन फिर 21 वर्षीय भारतीय तीरंदाज ने चीनी ताइपे के चेन चीह-लून के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में करीबी मुकाबले में 146-145 से जीत हासिल की।

तीन बार के एशियाई खेलों के पदक विजेता अभिषेक वर्मा ने सोमवार को सऊदी अरब के बेलाल अयमान अलावादी को हराने के बाद 1/8 एलिमिनेटर में वियतनाम के गुयेन वैन डे के खिलाफ 146-142 से जीत हासिल की। पुरुष और महिला कंपाउंड व्यक्तिगत तीरंदाजी के आगामी क्वार्टर फाइनल मंगलवार को सुबह 6:10 बजे IST पर होंगे। तीरंदाजी प्रतियोगिता रविवार को शुरू हुई और पहले ही सभी भारतीय तीरंदाज क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। मौजूदा एशियाई खेलों में तीरंदाजी स्पर्धाएं 7 अक्टूबर को समाप्त होंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button