मोदी ने काशी विश्वनाथ में पूजा की, त्रिशूल लहराया:108 बटुकों ने किया शंखनाद

वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और त्रिपुंड लगाया। पीएम मंदिर से बाहर निकले तो भाजपा नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने त्रिशूल उठाकर लहराया।

पीएम 14 किलोमीटर लंबा रोड शो करते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे। गेट पर 108 बटुकों ने शंखनाद के साथ उनका स्वागत किया। मंदिर में पीएम बच्चों से भी मिले और उनसे बातचीत की।

इससे पहले, पीएम के रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर डांस करते नजर आए। प्रधानमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया। काफिले पर फूल बरसाए गए। पीएम ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। हालांकि, वह कहीं रुके नहीं।

काशी से पीएम हरदोई के लिए रवाना हो गए हैं। वहां गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा।

मोदी ने कल 163 परियोजनाओं लोकार्पण-शिलान्यास किया था

  • प्रधानमंत्री ने अपने काशी दौरे के पहले दिन 6,350 करोड़ रुपए की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। उन्होंने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में भी हिस्सा लिया, जिसमें करीब 50 हजार महिलाएं शामिल हुईं।
  • मंच पर राजनीति, स्वयं सहायता समूह और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी 44 महिलाएं मौजूद रहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने महिलाओं को धोखा दिया। आपके आरक्षण का हक लागू हो, इसमें कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोडूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button