शादी के बंधन में बंधे परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा

मुंबई
 बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और 'आप' नेता राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में शादी की। उनकी शादी में उदयपुर में कई मशहूर हस्तियां और राजनेता शामिल हुए।

इस जोड़े ने अभी तक शादी की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं, लेकिन उनके रिसेप्शन की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

शादी के बाद पति-पत्नी के तौर पर परिणीति और राघव की पहली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फोटो में परिणीति ने हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है और हाथों में उसी रंग की चूड़ियां हैं। उन्होंने बड़ा नेकलेस पहना था और अपने बालों को खुला छोड़ रखा था। उन्होंने अपना मेकअप भी बेहद सिंपल रखा था। इस फोटो में उनके माथे पर एक पिंपल नजर आ रहा है। वहीं, राघव ने ब्लैक सूट पहना था।

दोनों की फोटो पर फैंस जमकर कमेंट्स और लाइक्स कर रहे हैं। फैंस उनकी सादगी के कायल हैं। न हैवी मेकअप, न फैंसी ड्रेस, बस सिंपल रिसेप्शन लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है। दोनों की तस्वीरें पैपराजी ने शेयर की हैं।

इस बीच, इस साल की शुरुआत में परिणीति और राघव को मुंबई में एक साथ देखा गया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी। दोनों ने मई में दिल्ली में सगाई की थी। उनकी सगाई के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास खास तौर पर अमेरिका से आए थे। लेकिन दुल्हन की बहन प्रियंका राघव परिणीति की शादी में शामिल नहीं हो पाईं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर की साझा, लगा बधाइयों का तांता

उदयपुर
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने शादी के बंधन में बंधने के एक दिन बाद सोमवार सुबह अपने विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। प्रियंका चोपड़ा जोनस सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी।

परिणीति (34) और राघव (34) रविवार शाम उदयपुर के ‘द लीला पैलेस’ में आयोजित एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी की पोशाक और मुख्य समारोह की थीम ‘पर्ल व्हाइट’ थी। इस दौरान बारात सजी हुई नावों में सवार होकर ‘द लीला पैलेस’ पहुंची।

दंपति ने ‘इंस्टाग्राम’ पर शादी की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत के बाद से हमारे दिलों को पता था… इस दिन का लंबे समय से इंतजार था… आखिरकार श्रीमान और श्रीमति बनने का सौभाग्य मिला। एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते थे… हमारा जीवन भर का सफर अब शुरू होता है..’’

तस्वीर में परिणीति के दुप्पटे पर सुनहरे रंग से हिंदी में ‘राघव’ लिखा नजर आ रहा है। अभिनेत्री का शादी का लहंगा और राघव की शेरवानी दोनों हाथीदांत के रंग की थी।

ऐसी खबरें हैं कि राघव की शादी की शेरवानी उनके मामा एवं डिजाइनर पवन सचदेवा ने तैयार की।

दंपत्ति ने अपनी शादी को बेहद निजी रखा। वहीं ‘रिसेप्शन’ की कुछ तस्वीरें समारोह के कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गयीं।

शादी के बाद के समारोह में परिणीति गुलाबी रंग की साड़ी और गुलाबी रंग का ही चूड़ा पहने नजर आईं। राघव चड्डा काले रंग के ‘क्लासिकल टक्सीडो’ में दिखे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विवाह समारोह में शामिल हुए। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह तथा उनकी पत्नी गीता बसरा, पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा सहित कई हस्तियों ने समारोह में शिरकत की।

प्रियंका चोपड़ा जोनास, अनुष्का शर्मा और कियारा आडवाणी सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर नवविवाहित जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दीं।

परिणीति की रिश्ते की बहन एवं अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है।’’

प्रियंका विवाह शमारोह में शामिल नहीं हुईं थी।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ खूबसूरत जोड़ी को ढे़र सारी शुभकामनाएं। आप दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ खुश रहें।’’

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी नवविवाहित दंपत्ति को शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, ‘राघव और परिणीति को बहुत-बहुत बधाई। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद…’

परिणीति और राघव ने मई में दिल्ली में एक निजी समारोह में सगाई की थी।

परिणीति-राघव की शादी में क्यों नहीं आईं प्रियंका चोपड़ा, मां मधु चोपड़ा ने बताई वजह

मुंबई
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा रविवार 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में शादी की। शादी में उनके परिवार के साथ बॉलीवुड हस्तियां और राजनीतिक नेता भी शामिल हुए थे।

लेकिन प्रियंका चोपड़ा शादी में नहीं आ पाईं। उसके पीछे की वजह उनकी मां मधु चोपड़ा ने बताई है।

परिणीति प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं। मई में परिणीति और राघव की सगाई हुई थी। जिसमें प्रियंका, पति निक जोनस और बेटी के साथ पहुंची थीं। लेकिन वह शादी में शामिल नहीं हो सकीं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर परिणीति को शादी की शुभकामनाएं दीं। इससे साफ हो गया था कि वह नहीं आएंगी। अब प्रियंका और निक की मां ने खुलासा किया है कि वे शादी में क्यों नहीं आए।

परिणीति और राघव की शादी के लिए मधु चोपड़ा उदयपुर गई थीं। वहां से लौटते वक्त पैपराजी ने उनसे प्रियंका और निक के न आने की वजह पूछी। वे काम कर रहे हैं, उन्होंने कहा। मधु चोपड़ा ने कहा कि प्रियंका काम की वजह से बहन की शादी में नहीं आ सकीं। उन्होंने ये भी कहा कि शादी में परिणीति को कोई गिफ्ट नहीं दिया गया, सिर्फ आशीर्वाद दिया गया।

शादी में कैसी लग रही थीं परिणीति? इस बारे में पूछे जाने पर मधु चोपड़ा ने कहा कि वह पहले से ही खूबसूरत लग रही थीं और शादी में और भी खूबसूरत लग रही थीं। इसी बीच परिणीति और राघव की शादी हो गई और अब मेहमान उदयपुर से रवाना हो रहे हैं। दोनों के रिसेप्शन, मेहंदी और संगीत की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। लेकिन अभी तक शादी की तस्वीरें शेयर नहीं की गई हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button