Redmi ने लॉन्च की अपनी Smart Fire 4k Tv, जाने

Redmi ने हाल ही में एक सस्ता स्मार्ट टीवी Redmi Smart Fire TV 4K लॉन्च किया है। अगर कोई कम कीमत में 43 इंच का स्मार्ट टीवी खरीदना चाहता है तो यह उसके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह 4K स्मार्ट टीवी है जो विविड पिक्चर इंजन तकनीक और क्वाड कोर A55 प्रोसेसर से लैस है। Redmi Smart Fire TV 4K की भारत में कीमत क्या होगी और इसके फीचर्स क्या हैं, आइए देखते हैं।

Redmi Smart Fire TV 4K की कीमत:

कीमत की बात करें तो इसे 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे सीमित समय के लिए 24,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे खरीदने के लिए Amazon और Mi की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। इसकी सेल डेट क्या इसकी जानकारी अभी नहीं बताई गई है।

Redmi Fire TV 4K 43 इंच स्मार्ट टीवी के फीचर्स:

Redmi Smart Fire TV 4K फायर ओएस पर चलता है। यह 43 इंच स्क्रीन के साथ आता है। इसमें विविड पिक्चर इंजन तकनीक दी गई है। साथ ही 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन भी दिया गया है। इसमें 24W स्पीकर, डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस: वर्चुअल एक्स तकनीक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह टीवी क्वाड कोर A55 प्रोसेसर से लैस है। इसमें बेजल-लेस डिजाइन के साथ आता है। कंपनी के इस फायर टीवी में बिल्ट-इन एलेक्सा दिया गया है। यह टीवी ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ ड्यूल-बैंड वाईफाई को भी सपोर्ट करता है। टीवी में पिक्चर-इन-पिक्चर तकनीक दी गई है।

Redmi Smart Fire TV 4K में प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डिज्नी+ हॉटस्टार, जियो सिनेमा, जी5 आदि के साथ 12000+ ऐप्स पर दस लाख से ज्यादा मूवीज और टीवी शोज देखे जा सकेंगे। इसके साथ ही अमेजन मिनीटीवी और लोकप्रिय लाइव चैनल भी स्ट्रीम कर सकते हैं। इसमें एप्पल एयरप्ले और मिराकास्ट का सपोर्ट दिया गया है।

इसके साथ एलेक्सा का सपोर्ट भी दिया गया है और रिमोट पर भी डेडिकेटेड बटन दिया गया है। आपको बस एलेक्सा बटन क दबाना है और आप इसे इस्तेमाल कर पाएंगे। रिमोट में एक म्यूट बटन भी जोड़ा गया है। इसके अलावा, रिमोट में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और अमेजन म्यूजिक के लिए डेडिकेटेड बटन दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button