आतंकी पन्नू बोला- भारत से जान का खतरा:अमेरिका में मेरी हत्या की कोशिश हुई

सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपनी जान को खतरा बताया है। एक कनाडाई न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उसने भारत सरकार पर कई आरोप लगाए। कहा कि मेरी मौत मेरे माथे पर लिखी है। पंजाबियों के लिए अलग देश मांगने पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई। पन्नू ने यह भी कहा- कनाडा से निष्कासित भारतीय हाई कमिश्नर संजय कुमार वर्मा डिप्लोमैट नहीं, बल्कि एक दोगले इंसान हैं। आतंकी पन्नू ने 3 दिन पहले ही एअर इंडिया फ्लाइट्स में ब्लास्ट की धमकी दी थी। उसने कहा था कि लोग 1 से 19 नवंबर के बीच एअर इंडिया में ट्रैवल न करें।

हाल ही में अमेरिकी सरकार ने दावा किया था कि पन्नू की हत्या की साजिश में हरियाणा के रेवाड़ी का युवक विकास यादव भी शामिल है। अमेरिका ने विकास यादव पर आरोप तय कर दिए हैं। विकास पर हत्या की साजिश रचने के अलावा मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी लगाए गए हैं। अमेरिका की खुफिया एजेंसी FBI का कहना है कि विकास भारत की इंटेलिजेंस एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) से जुड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button