दीपिका-कैटरीना की ट्रेनर से स्पेशल ट्रेनिंग लेकर आई श्रुति, अब भोपाल को फ‍िट कर रही है

 भोपाल। फिटनेस जो हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, उसे कामकाज के चलते हम सबसे अंत में रख देते हैं। मैंने भी जीवन का एक लंबा समय इसी तरह जिया है, जिससे मेरा शरीर मेेरे ही वश में नहीं था और आत्मविश्वास एक समय बाद खत्म ही हो रहा था। उसके बाद जब मुझे सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन मिलीं तो सक्सेस स्टोरी शुरु हुई। सिर्फ कुछ दिनों की स्पेशल ट्रेनिंग में ही मेरी काया पलट हो गई और अब उसी अनुभव को मैं भोपाल को भी देना चाहती हूं।

भोपाल में अपनी तरह का पहला लग्जरी वेलनेस सेंटर शुरु करने वालीं श्रुति कपूर ने नवदुनिया से विशेष बातचीत में यह बात कही। मुंबई के प्रसिद्ध वेलनेस सेंटर प्लाटे की फ्रेंचाईजी के रूप में फिटब्लिस का शुक्रवार को अरेरा कालोनी के ई-2 में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने शुभारंभ क‍िया गया। यास्मीन करांचीवाला ने फिटब्लिस लग्जरी वेलनेस सेंटर बाय श्रृति कपूर का रेड रिबन काटकर शुभारंभ किया।

मिलेंगी सेलेब्रिटी सैलून से लेकर क्रास फिट जैसी सुविधाएं

 

श्रुति ने बताया कि इस वेलनेस सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं में स्पा, मसाज, साना बाथ, स्टीम बाथ, जकूजी, सेलेब्रिटी सैलून, ब्रांडेड हेयर फ्रेंचाईजी, जनरल और पावर योगा, एरोबिक्स जुम्बा, स्पिनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो, वेट ट्रेनिंग, क्रास फिट, फिजियोथेरेपी, डायटीशियन, क्रायो थेरेपी, हाइपर बोरिक आक्सीजन ट्रीटमेंट जैसी वह तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो एक वेलनेस सेंटर में होनी चाहिए। इसके अलावा जल्द ही यहां स्वीमिंग जीबी पूल, पिकल वाल, ओपन रूफ एक्टिवटी आदि भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button