‘पुष्पा 2’ की रिलीज से पहले ‘विलेन’ फहाद फाजिल के बिगड़े बोल! जिस फिल्म ने बनाया स्टार, उसके शुक्र गुजार तक नहीं!

पैन इंडिया मूवी ‘पुष्पा’ से साउथ के साथ-साथ हिंदी बेल्ट में भी पहचान बनाने वाले एक्टर फहाद फाजिल ‘एहसान फरामोश’ निकले। अरे ऐसा हम नहीं कह रहे! बल्कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ के फैंस ये बोल रहे हैं, क्योंकि हाल ही में एक्टर ने ये तर्क दिया कि उन्हें नहीं लगता कि इस फिल्म से उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ है! आखिर फहाद ने ऐसा क्यों कहा, आइए डिटेल में जानते हैं।
‘पुष्पा ने मेरे लिए कुछ नहीं किया’
‘मुझे यकीन नहीं कि पुष्पा मुझे बदल देगी’
तमिल सिनेमा पर क्या बोले फहाद?
फहाद कहते हैं, ‘नहीं, मैं सिर्फ यहां एक एक्टर हूं। पैन इंडिया या किसी और चीज से मुझे कोई लेना-देनानहीं है। मैं सिर्फ वही चीजें करता हूं, जिनमें मैं विश्वास करता हूं। फिल्म को बिजनेस करना चाहिए। लेकिन जो फिल्म मैं यहां करता हूं… मेरा मतलब है कि मैं उसे कहीं और नहीं कर सकता। मैं आसानी से तमिल में एक फिल्म सेटअप कर सकता हूं, लेकिन इस विचार को छोड़कर बाकी सबकुछ अपनी जगह पर फिट हो जाता है। मेरा मानना है कि हिंदी में भी ऐसा ही होगा।’
चल रही है ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग
फहाद को ‘पुष्पा 2’ में भी देखा जाएगा। फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि सामंथा रुथ प्रभु का कैमियो देखने को मिलेगा और संजय दत्त का स्पेशल अपीयरेंस होगा।





