‘तुम आया, कैमरा साथ लाया, भगाओ इसको’, दीपक चाहर को यूं एमएस धोनी ने मजेदार अंदाज में फटकारा

मुंबई: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमों की टक्कर गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होनी है। मुंबई के तेज गेंदबाज दीपक चाहर पहले चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के सबसे करीबियों में गिना जाता है। दोनों टीमों के मैच से पहले धोनी और दीपक चाहर

कैमरामैन के साथ धोनी से मिलने आए चाहर

वानखेड़े स्टेडियम में दीपक चाहर महेंद्र सिंह धोनी से मिलने पहुंचे। इस दौरान कैमरामैन उनके साथ था और वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी ने कैमरा देखा, उन्होंने मस्ती भरे अंदाज में कहा- तुम आया। कैमरा साथ लाया। भगाओ इसको।इसके बाद दीपक चाहर ने कैमरामैन से कहा- जाओ भईया आप। फिर धोनी ने हंसते हुए कहा- हां, क्योंकि बात नहीं कर पाएंगे हम।

दीपक ने छूए धोनी के पैर

मुंबई इंडियंस के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया है। इस दौरान दीपक चाहर ने धोनी के पैर छूने की कोशिश की लेकिन वह पीछे की तरफ हट गए। इसके बाद धोनी अपनी और दीपक चाहर की दाढ़ी के बारे में कुछ बात कर रहे थे।

दीपक चाहर का प्रदर्शन निराशाजनक

आईपीएल 2026 में दीपक चाहर का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। 3 मैचों में उन्बोंने 13 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन दिए हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक विकेट लिया। इसी वजह से मुंबई ने उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी ड्रॉप कर दिया है। 2018 से 2024 सीजन तक दीपक सीएसके का हिस्सा थे। मुंबई इंडियंस ने सीएसके के खिलाफ बिडिंग वॉर में उन्हें 9 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा था। 33 साल के दीपक चाहर भारत के लिए 25 टी20 इंटरनेशनल और 13 वनडे खेल चुके हैं। उनके नाम कुल 47 विकेट हैं। 2023 में वह आखिरी बार नीली जर्सी में नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button