अनुपम खेर ने की नैंसी त्‍यागी और पायल कपाड़‍िया की तारीफ, बोले- Cannes में ‘अनजान भारतीयों’ को मिल रहा सम्‍मान

‘न्यूज 18’ से खास बातचीत में अनुपम खेर ने ‘लापता लेडीज’ और ‘चमकीला’ जैसी फिल्मों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘आजकल कंटेंट बहुत मायने रखता है। हालांकि ऐसा पहले से ही था। मगर अब दर्शक भी एडवांस हैं। कान में जो हुआ, उसे ही देखिए। हमारे पास दो ऐसे लोग हैं, जिन्हों कोई नहींजानता था। पायल कपाड़िया और अनसूया सेनगुप्ता को सर्वोच्च सम्मान मिल रहा है। ये काबिल-ए-तारीफ है।’

नैंसी त्यागी के बारे में अनुपम खेर

नैंसी त्यागी के बारे में भी अनुपम खेर ने बात की। कहा, ‘एक दिल्ली की लड़की ने अपने से ड्रेस सिली और उसे पहनकर रेड कार्पेट पर शिरकत की। दुनिया में क्रिएटिविटी का स्वागत है। हमेशा से ऐसा ही था। लेकिन अब भारत में भी क्रिएटिविटी को महत्व दिया जाता है। जो दिल को नहीं छूता वो सामने वाले को प्रभावित नहीं करता।’

अनुपम खेर ने फिल्मों के चलने पर कहा

अनुपम खेर ने आगे कहा, ‘आप दर्शकों को छोटा महसूस कराकर उनको बौना नहीं बना सकते। वह आधुनिक भारत से हैं। वह मॉल और बड़े सिनेमा के आदी हैं। अब आप ये नहीं बोल सकते कि देखो हम आपको स्विट्जरलैंड लेकर जा रहे हैं। उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन अगर कंटेंट अच्छा हुआ तो छोटी फिल्म भी चलेगी और बड़ी भी। मुझे लगता है कि ये नकलीपन का अंत है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button