सोनाक्षी सिन्हा पर झल्लाए सुनील पाल, जहीर इकबाल से शादी पर कसा तंज- वाह रे वाह सोना, तुमसे ये उम्मीद नहीं थी!

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की शादी के खूब चर्चे हो रहे हैं, लेकिन ये भी खुसफुसाहट चल रही है कि शत्रुघ्न सिन्हा और परिवार के सदस्य इकलौती बेटे के इस फैसले से खुश नहीं हैं। इस बीच कॉमेडियन सुनील पाल ने एक वीडियो शेयर करते हुए सोनाक्षी पर तंज कसा है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

कॉमेडियन Sunil Pal ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो सोनाक्षी सिन्हा पर भड़कते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘यह दोस्तों के लिए ब्रेकिंग न्यूज हो सकती है, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा के लिए, यह दिल तोड़ने वाली खबर है।’

‘सोना, तुमसे ये उम्मीद नहीं थी’

सुनील पॉल ने आगे कहा, ‘जिन्होंने जिंदगी भर ‘आज मेरे यार की शादी है’ गाना गाया, उन्हें खुद की बेटी की शादी के बारे में भी पता नहीं है। वाह रे वाह, सोना, तुमसे ये उम्मीद नहीं थी कि तुम दुनिया को कहो कि शत्रु मेरे पापा हैं, पापा मेरे शत्रु हैं। अरे अगर तुमने अपने पिता को अपनी शादी में बुलाया होता, तो वह जरूर आते कि आज मेरी सोना की शादी है।’
सोशल मीडिया पर एक कार्ड वायरल हो रहा है। इसमें ऑडियो मैसेज भी है, जिसमें वे कह रहे हैं कि 7 साल से एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब रूमर्ड बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड से हसबैंड-वइफ बनने जा रहे हैं।

19 जून को संगीत, 23 को होगी रजिस्टर्ड मैरिज

रिपोर्ट्स बता रही हैं कि 19 जून को मुंबई में संगीत सेरेमनी का आयोजन होगा। इसके ठीक पांच दिन बाद 23 जून को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वे ना तो हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे और ना ही मुस्लिम धर्म के हिसाब से निकाह। बताया जा रहा है कि वे रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे।

सिन्हा परिवार ने साधी हुई है चुप्पी

सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर सिन्हा परिवार ने चुप्पी साधी हुई है। शत्रुघ्न सिन्हा ने तो ये कहकर सभी को चौंका दिया कि वो इस शादी से बेखबर हैं। सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने भी इससे किनारा कर लिया है। अभी तक सोनाक्षी भी खुलकर सामने नहीं आई हैं और ना ही जहीर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button