केन विलियमसन ने ठुकराया न्यूजीलैंड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, वजह जानकर पकड़ लेंगे सिर

नई दिल्ली: दिग्गड कीवी खिलाड़ी केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट को बुधवार यानी 19 जून को तगड़ा झटका दिया है। उन्होंने बताया कि वह 2024-25 सीजन के लिए नया केंद्रीय अनुबंध नहीं लेंगे। हालांकि विलियमसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए खेलते रहने की इच्छा जताई है, लेकिन उन्होंने कप्तानी भी छोड़ दी है। 33 साल के विलियमसन न्यूजीलैंड की गर्मियों में किसी विदेशी लीग में खेलने का मौका ढूंढ रहे हैं। इसलिए वो उस दौरान न्यूजीलैंड के लिए नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने ये भी कहा हैकि उस समय के अलावा वो हमेशा न्यूजीलैंड के लिए खेलने के लिए तैयार रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button