करण वाही ने छोड़ा नॉनवेज और पहनी तुलसी माला, बताया प्रेमानंद महाराज के वीडियो देख बदल गई जिंदगी

टीवी एक्टर करण वाही एक वक्त पर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चे में रहते थे। उनके शोज फैंस के पसंदीदा बन गए थे। लेकिन धीरे-धीरे करण ने खुद को टीवी से दूर कर लिया। वो ओटीटी पर भी दिखते रहते हैं। लेकिन हाल ही में पारस छाबड़ा के शो में करण वाही का बदला रूप देखकर उनके फैंस जैसे चौंक ही गए। डैशिंग करण वे बताया कि उन्होंने तुलसी माला धारण कर ली है और नॉनवेज खाना छोड़ दिया है, तब पारस भी चौंक गए।

पारस छाबड़ा के शो में करण वाही ने अपने बदलने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि प्रेमानंद जी के वीडियोज ने उनपर गहर प्रभाव डाला है। करण ने कहा, ‘मैं कुछ वक्त के सिए स्पिरिचुऐलिटी से दूर चला गया था। बीते 5 महीने बहुत अच्छे रहे। मैं वृंदावन से तुलसी माला लेकर आया। मैंने जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि वेजिटेरियन हो जाऊंगा।’

करण वाही को नॉनवेज छोड़े हुए 3 महीने

करण वाही ने आगे कहा, ‘मुझे 3 महीने हो गए हैं अब नॉनवेज छोड़े हुए और लग ही नहीं रहा कि किसी चीज की कमी है। नीम करोली बाबा से लेकर प्रेमानंद महाराज के वीडियोज देखने लगा था। फिर कंठी माला पहन ली। अब सब आराम लगता है।’

जेनिफर विंगेट संग सगाई पर तोड़ी चुप्पी

पर्सनल लाइफ की बात करें, तो एक्टर करण वाही ने थोड़े दिन पहले ही जेनिफर विंगेट के साथ सगाई की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर रिएक्ट किया था और इन खबरों को निराधार बताया और कहा कि उन्हें पता नहीं ये खबरें कहां से आईं। करण वाही और जेनिफर विंगेट एक दशक से भी अधिक समय से दोस्त हैं, जब से उन्होंने फिल्म ‘दिल मिल गए’ में साथ काम किया था।

कौन हैं करण वाही?

करण वाही एक टेलीविजन और फिल्म एक्टर हैं, जो ‘दिल मिल गए’, ‘बात हमारी पक्की है’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे शो में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वे रियलिटी और मनोरंजन शो भी होस्ट करते हैं और फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में भी दिखाई दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button