दुनियाभर में ‘मेड इन इंडिया’ स्मार्टफोन की धूम, चीन-वियतनाम की निकलने लगी हवा

नई दिल्ली: मोबाइल फोन निर्यात के मामले में भारत तेजी से दुनिया के नक्शे पर उभर रहा है। दुनियाभर में मेड इन इंडिया स्मार्टफोन धूम मचा रहे हैं। इसके साथ ही भारत तेजी से चीन और वियतनाम के साथ अंतर को पाट रहा है। अधिकारियों ने ग्लोबल ट्रेड डेटा का हवाला देते हुए बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2024 में चीन और वियतनाम से मोबाइल निर्यात में पिछले साल की तुलना में क्रमश: 2.78% और 17.6% की गिरावट आई। इस दौरान भारत से निर्यात में 40.5% की बढ़ोतरी हुई। अधिकारियों ने साथ ही कहा कि भारत ने चीन और वियतनाम से मोबाइल फोन निर्यात में आई कमी का लगभग 50% हिस्सा हासिल कर लिया है। इससे साफ है कि चीन से आपूर्ति श्रृंखला में हुए शिफ्ट का एक बड़ा हिस्सा हासिल करने का उद्देश्य पूरा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button