हाईकोर्ट की न्यायाधीश रजनी दुबे ने जामुन का पौधे लगाकर मनाया जन्मदिन

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को न्यायाधीश उच्च न्यायालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ श्रीमती रजनी दुबे ने अपने जन्मदिवस पर न्यू सर्किट हाउस दंतेवाड़ा के कॉरिडोर में जामुन का पौधा लगाकर समाज में सभी को पौधरोपण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता, कुटुम्ब न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी, प्रथम जिला न्यायाधीश प्रवीण कुमार प्रधान, जिला न्यायाधीश नक्सल शांतनु कुमार देशलहरे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डी. पी. सिंह डाँगी, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अपूर्वा डांगी, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती शांति प्रभु जैन,न्यायिक मजिस्ट्रेट बचेली अविनाश दुबे, कलेक्टर मयंक कुमार चतुर्वेदी, एडिशनल एस. पी. राजकुमार बर्मन, तहसीलदार विनीत कुमार सिंह एवं अन्य न्यायिक कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button