भोपाल के केरवा डैम का एक गेट खुला:ऑटोमैटिक खुलते हैं गेट

भोपाल के केरवा डैम का एक गेट शनिवार सुबह खुल गया। डैम का वाटर लेवल 1673 फीट पहुंचते ही गेट ऑटेमैटिक खुल गया। खास है कि डैम के सभी गेट ऑटोमैटिक हैं, जो पानी के फुल टैंक लेवल तक पहुंचते ही खुल जाते हैं। हालांकि, डैम के कैचमेंट एरिया में तेज बारिश तो नहीं हुई, लेकिन नालों के जरिए पानी डैम में पहुंचा। बड़ा तालाब के फुल होने के बाद भदभदा और कलियासोत डैम के गेट पहले ही खोले जा चुके हैं।

भोपाल की सामान्य बारिश 37.6 इंच है। इसके मुकाबले अब तक 32.76 इंच पानी गिर चुका है। यानी, सीजन की 87 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। यह पिछले साल से ज्यादा है। पिछले साल पूरे सीजन में 30.9 इंच पानी ही गिरा था।

अगस्त में 14 दिन बारिश का ट्रेंड
अगस्त के महीने में भोपाल में एवरेज 14 दिन बारिश होने का ट्रेंड है। इस महीने 13 इंच पानी बरसता है। इस बार शुरुआती 4 दिन तक तेज बारिश हुई है, जबकि इसके बाद हल्की बारिश का दौर चला। अगस्त के कोटे की अब तक आधी बारिश हो चुकी है। 15 अगस्त के बाद फिर से तेज बारिश होने का अनुमान है।

इस बार 106% बारिश का अनुमान
भोपाल में इस साल सामान्य से 106% बारिश होने का अनुमान है। पिछली बार 18% कम यानी, 82% (30.9 इंच) बारिश हुई थी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अबकी बार भोपाल में 23 जून को मानसून एंटर हुआ था। तभी से तेज बारिश हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button