मप्र में निकाय जनप्रतिन‍िधियों का मानदेय 20 प्रतिशत बढ़ाया, मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव की घोषणा, अब महापौर व नपा अध्‍यक्ष को मिलेगी इतनी राशि

मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से टीडीआर पोर्टल का शुभारंभ किया। वहीं टीडीआर सर्टिफिकेशन की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने पांच महिलाओं को सर्टिफिकेट भी दिए। महिला जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं ने सीएम को राखी भेंट की।

मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सावन का माह सारे माह का राजा है। रक्षा बंधन त्यौहार आता है और बहनें अपने मायके की तरफ नजर गड़ाती हैं। मुख्यमंत्री ने हिंदू त्यौहारों की महत्ता बताई। सीएम ने कहा कि बहनों की ताकत को दुनिया में केवल भारत ने पहचाना। इसलिए भारत में बोलते हैं भारत माता की जय। दो धागे का त्यौहार रक्षा बंधन है। इस बंधन ने दुनिया में इतिहास रचा है।

उन्‍होंने कहा कि सरकार ने तय किया है कि अब हर त्यौहार सरकार के माध्यम से मनाया जाए। मुख्यमंत्री ने मंत्री संपतिया उइके की तारीफ की। मंडला जिले से 3.50 लाख राखी एकत्र की गई। सीएम ने टीडीआर के बारे बारे में जानकारी दी। सीएम ने कहा की सड़क चौड़ीकरण में भूरस्वामी की जमीन जाती है तो उसे एफआर मिलेगा।

कार्यक्रम में प्रदेश भर की सभी महिला महापौर, सभापति, नगर पालिका व नगर परिषद अध्यक्ष और पार्षद शामिल हुईं। नगर निगम द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्था की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button