एयरटेल वाले सुनील भारती मित्तल खरीदेंगे अंग्रेजों की इस कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी, जानें कितने में हुआ सौदा

नई दिल्ली: भारती एंटरप्राइजेज ब्रिटेन की प्रमुख दूरसंचार कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगी। यह हिस्सेदारी इस ब्रिटिश कंपनी में पहले से मौजूद अल्टिस यूके (Altice UK) की होगी। इसके लिए अल्टिस और भारती एंटरप्राइजेज के बीच एक करार हुआ है। भारती एंटरप्राइजेस सुनील भारती मित्तल की कंपनी है। एयरटेल कंपनी भी भारती ग्रुप का एक हिस्सा है। भारती एंटरप्राइजेज ने कहा कि वह 4 बिलियन डॉलर (करीब 34 हजार करोड़ रुपये) में ब्रिटेन के बीटी ग्रुप में 24.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। बीटी ब्रिटेन की सबसे बड़ी ब्रॉडबैंड और मोबाइल कंपनी है। यह अधिग्रहण भारती ग्लोबल के माध्यम से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button