Suzlon Energy के शेयर ने कर दिया कमाल, 3 महीने में दोगुना हो गया पैसा

नई दिल्ली: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों ने कमाल कर दिया है। पिछले कुछ महीने में इस कंपनी के शेयरों ने निवेशकों की झोली भर दी है। पिछले काफी समय से इस कंपनी के शेयरों में तेजी बनी हुई है। सोमवार को भी इसके शेयरों में 5 फीसदी की तेजी देखी गई और अपर सर्किट लग गया। बात अगर एक महीने की करें तो इस कंपनी के शेयरों ने करीब 47 फीसदी का रिटर्न दिया है। तीन महीने में इसने 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है यानी इतने समय में इसने निवेशकों की रकम दोगुनी कर दी है। 9 मई 2024 को कंपनी के शेयर की कीमत 39.60 रुपये थी। आज 12 अगस्त को यह 80.40 रुपये हो गई है। ऐसे में इस शेयर में तीन महीने में 103 फीसदी की तेजी आई है।

14 साल के नए शिखर पर
विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी सुजलॉन एनर्जी के एक शेयर की कीमत इस समय 80.36 रुपये है। यह 14 साल के अधिकतम कीमत है। यानी कह सकते हैं कि यह शेयर 14 साल बाद अपने नए शिखर पर है। इस शेयर की अधिकतम कीमत करीब 400 रुपये तक पहुंची है। यह कीमत जनवरी 2008 में इस स्तर पर पहुंची थी। इसके बाद से इसमें गिरावट दर्ज की गई। हालांकि पिछले कुछ समय से अब इसमें फिर से तेजी देखी जा रही है।

कंपनी का मार्केट कैप एक लाख करोड़ पार
शेयरों में तेजी से कंपनी को जबरदस्त प्रॉफिट हुआ है। इस महीने की शुरुआत में ही कंपनी का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपये पार कर गया था। अभी कंपनी की मार्केट कैप करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button