भोपाल महिला समिति ने मनाया रक्षाबंधन और जन्माष्टमी:एक-दूसरे को राखी बांधकर दिए उपहार, सदस्यों ने खेले मनोरंजक गेम

भोपाल महिला समिति ने 28 अगस्त(बुधवार) को निजी होटल में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में समिति की कई महिला कार्यकर्ताएं शामिल हुईं। इस मौके पर समिति की महिला कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को राखी बांधी और उपहार दिए। इसके बाद सभी सदस्यों ने मनोरंजक गेम भी खेलें।

कार्यक्रम में जन्माष्टमी की थीम पर सभी महिलाएं राधा-कृष्ण, गोपी, रुक्मिणी और नंद बाबा के रूप में सज धज कर यहां आईं थी। जहां उन्होंने कृष्ण भजनों पर नृत्य किया और रासलीला का मनमोहक प्रदर्शन भी किया।

मीडिया प्रभारी रश्मि गुप्ता ने बताया विभिन्न मंच से लगभग 8-10 कार्यकर्ता आए थे, जिन्हें राखी बाँधी गई और कुछ गिफ़्ट दिए गए। इस मौके पर समिति को और बेहतर करने के लिए नए आयडियाज पर चर्चा की गई। साथ ही कैसे और लोगों को एकल से जोड़ सकते हैं इस पर मंथन किया गया। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष किरण अग्रवाल और सचिव संगीता पलोड सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button