डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने की कोशिश! आयात की जाने वाली चीजों की समीक्षा कर रही सरकार

नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर वापसी हो गई है। इसके साथ ही भारत सरकार भी आयात की जाने वाली चीजों की समीक्षा कर रही है। इसका मकसद यह पता लगाना है कि क्या दूसरे देशों से इंपोर्ट की जा रही कुछ चीजों को अमेरिका से आयात किया जा सकता है। इससे अमेरिका का साथ ट्रेड बैलेंस को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। ट्रंप ने पहले ही भारत में हाई इंपोर्ट टैरिफ अपनी चिंताएं जाहिर कर दी हैं। साफ है कि वह इसे भारत में अमेरिकी निर्यात को बढ़ावा देने में बाधा के रूप में देखते हैं। ट्रंप भारत को ‘टैरिफ किंग’ बता चुके हैं। सूत्रों ने संकेत दिया कि सरकार अमेरिका की कुछ विशिष्ट चिंताओं को दूर करने की उम्मीद कर रही है। साथ ही कुछ उत्पादों के आयात के स्रोत को बदलने की भी कोशिश कर रही है।

माना जा रहा है भारत के प्रति अमेरिका का रुख चीन के विपरीत होगा। यानी ट्रंप प्रशासन भारत के साथ बातचीत करने के लिए अधिक खुला होगा ताकि दोनों देशों के लिए फायदेमंद सौदा किया जा सके। उनके पहले कार्यकाल के दौर के कुछ पेचीदा मुद्दों को सुलझाया जा सकता है। भारत ने अमेरिका से डिफेंस इक्विपमेंट और एयरप्लेन के साथ-साथ कच्चे तेल का आयात भी बढ़ाया है। भारत का अमेरिका के साथ बड़ा ट्रेड सरप्लस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button