गांधीजी की पुण्यतिथि,श्रद्धांजलि के बाद CM ताली बजाने लगे

आज महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि है, पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। पटना में भी बापू के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। यहां CM नीतीश महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद ताली बजाने लगे। विधानसभा स्पीकर नंदकिशोर यादव ने उन्हें रोका।

इस दौरान मुख्यमंत्री के पास खड़े डिप्टी CM विजय सिन्हा कंफ्यूज दिखे। पहले उन्होंने ताली बजाने के लिए हाथ उठाया, फिर नीचे कर लिया।

दरअसल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के साथ पटना के गांधी घाट में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही थी।

मौन के खत्म होते ही मुख्यमंत्री ताली बजाने लगे। श्रद्धांजलि सभा में विधानसभा स्पीकर नंद किशोर यादव, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, मंत्री अशोक चौधरी भी शामिल हुए।

आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि

QuoteImage

बिहार के CM ने ताली बजाकर कहीं न कहीं महात्मा गांधी के विचारों पर चलने वालों का अपमान किया है। गांधी जी को चाहने वाले इससे आहत हुए हैं। ये गांधी जी का अपमान है।

QuoteImage

हाल की कुछ घटनाएं जिसे लेकर चर्चा में रहे मुख्यमंत्री

विधानसभा शीतकालीन सत्र में मंत्री का ब्रेसलेट छूने लगे CM

30 नवंबर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री ने सदन में मंत्री अशोक चौधरी का ब्रेसलेट छुआ था। विधानसभा में मंत्री अशोक चौधरी विपक्ष के एक सवाल पर सरकार की योजना की जानकारी दे रहे थे। चौधरी अपने हाथ एक ब्रेसलेट पहने हुए थे, जिसमें रुद्राक्ष लगा हुआ था। यह रुद्राक्ष चौधरी के बोलते समय हिल रहा था। इसी दौरान अचानक से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजर इस ब्रेसलेट पर पड़ गई। वो पीछे पलटे और अपना हाथ ब्रेसलेट की ओर बढ़ा दिया और उसे छूने लगे। सीएम का ये अंदाज देकर मंत्री अशोक चौधरी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। थोड़ी देर में वे अपनी बात खत्म कर के बैठ गए।

2 बार मंत्री अशोक चौधरी का सिर टकराया था

इससे पहले 18 जून 2024 को सीएम ने मंत्री अशोक चौधरी का सिर, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के सिर से टकराया था। वहीं 18 सितंबर 2023 को मंत्री अशोक चौधरी का सिर एक पत्रकार से ये कहते हुए टकराया था, कि आप दोनों तिलकधारी हैं।

13 नंवबर को पीएम मोदी के छुए थे पैर

13 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने PM नरेंद्र मोदी के पैर छुए थे। पीएम मोदी दरभंगा AIIMS के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसका वीडियो भी सामने आया था।

वीडियो में दिख रहा था कि नीतीश अपना भाषण पूरा कर पीएम मोदी के बगल में लगी अपनी कुर्सी की ओर बढ़ रहे थे। प्रधानमंत्री भी हाथ से उनकी कुर्सी की ओर इशारा करते हैं। कुर्सी पर बैठने से पहले सीएम नीतीश झुककर पीएम के पैर छूते हैं और उनको प्रणाम करते हैं।

इससे पहले, 7 जून को दिल्ली में एनडीए की बैठक में भी नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छुए थे। वहीं, 3 नवंबर को पटना में सीएम ने पूर्व सांसद आरके सिन्हा के पैर छुए थे। वो चित्रगुप्त पूजा में शामिल होने पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button