हमास आज 4 इजराइली बंधकों के शव लौटाएगा:इसमें 9 महीने की उम्र में किडनैप बच्चे की भी बॉडी

फिलिस्तीन का उग्रवादी संगठन हमास आज यानी गुरुवार को 4 इजराइली बंधकों के शव लौटाएगा। इनमें शिरी बिबास और उनके 2 बच्चे एरियल बिबास और केफिर बिबास शामिल हैं। चौथा शव ओडेड लाइफशिट्ज नाम के बंधक का है।
7 अक्टूबर 2023 को जब हमास ने इन्हें बंधक बनाया था, तब एरियल की उम्र 4 साल और केफिर की उम्र 9 महीने थे। इन बच्चों के पिता यार्डेन को इस महीने की शुरुआत में रिहा किया गया था।
इसके अलावा हमास शनिवार को 6 बंधकों को रिहा करेगा। यह पहले से तय संख्या से डबल है। शनिवार को रिहा होने वाले बंधकों के बदले इजराइल अक्टूबर 2023 से गिरफ्तार सभी महिलाओं और 19 साल से कम उम्र के फिलिस्तीनी लोगों को रिहा कर देगा।
इसके साथ ही मिस्र बॉर्डर के जरिए गाजा में मलबा हटाने वाली मशीनें ले जाने की परमिशन देगा।





