13 राज्यों में बारिश का अलर्ट, UP में ओले गिरे:राजस्थान में ठंड बढ़ी, MP में टेंपरेचर गिरेगा

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को 13 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। मध्यप्रदेश में शुक्रवार से दिन-रात का पारा फिर से लुढ़केगा। मौसम विभाग ने तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना जताई है। राजस्थान में आंधी-बारिश के बाद हल्की सर्दी बढ़ गई।

UP के मेरठ और हापुड़ में गुरुवार देर रात करीब आधे घंटे तक ओले गिरे। ओडिशा में अगले तीन दिन यानी रविवार तक भारी बारिश की चेतावनी है। कई जिलों में फसलों को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसके चलते राज्य सरकार ने 25 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

कश्मीर में बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया गया। इससे करीब 300 वाहन फंस गए। नचिलाना, शेरबीबी और बनिहाल-काजीगुंड फोर लेन टनल में फंसे वाहनों को निकाला जा रहा है। हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button