64 साल बाद होली-रमजान का जुमा एकसाथ:UP में मस्जिदें ढंकीं, इंदौर में 2000 जवान तैनात

14 मार्च को होली और रमजान का जुमा 64 साल बाद एकसाथ पड़ रहे हैं। देशभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में खास व्यवस्था की गई है।

उत्तर प्रदेश में होली से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढंक दिया गया है। शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा 67 और संभल में 10 मस्जिदों को ढंका गया है। बरेली में 5 मस्जिदें ढंकी गई हैं।

उधर MP में इंदौर के महू में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि यदि होली के रंगों से दिक्कत हो तो मस्जिदों को प्लास्टिक से कवर कर दें।

छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। होली के दिन मस्जिदों में दोपहर 1 बजे होने वाली नमाज अब 2 से 3 बजे के बीच होगी। सभी मस्जिदों के बोर्ड को पत्र भेजा गया है।

होली से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढंका; संभल-शाहजहांपुर में हाई अलर्ट

होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पड़ रहा है। अब से 64 साल पहले 4 मार्च 1961 को होली ऐसा संयोग हुआ था। इसे लेकर UP में पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। शाहजहांपुर और संभल में मस्जिदों को रंग-गुलाल से बचाने के लिए तिरपाल से ढक दिया गया है। 12 जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदला गया है। इनमें शाहजहांपुर, संभल, जौनपुर, मिर्जापुर, ललितपुर, औरैया, लखनऊ, मुरादाबाद, रामपुर, उन्नाव, बरेली और अयोध्या शामिल हैं। अधिकतर जिलों में अब नमाज 2 से ढाई बजे के बीच पढ़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button