बाकी भीड़ नीचे, ताकि मंच न टूटे… मध्य प्रदेश में कांग्रेस के मंचों पर नजर आएंगे सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष

 भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मंच, होर्डिंग और गाड़ी में नेताओं के बैठने को लेकर नई गाइडलाइन बनाई है। अब मंच पर केवल प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद या राज्यसभा सदस्य, विधायक, जिला अध्यक्ष और अग्र संगठन के अध्यक्ष को ही जगह मिलेगी। मंच पर कोई कुर्सी भी नहीं लगाई जाएगी।

दरअसल, 10 मार्च को भोपाल में किसान कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान मंच गिर गया था। इसमें कांग्रेस नेता राजीव सिंह के पेट में गंभीर चोट आई थी। उनके पेट में लोहे की छड़ घुस गई थी। वहीं 10-12 अन्य लोगों को भी चोट लगी थी, घटना के बाद प्रदर्शन को रोक दिया गया था।

संकल्प पत्र में भाजपा द्वारा की गई घोषणाओं को पूरा नहीं करने को लेकर कांग्रेस ने यह आयोजन किया था, जिसमें प्रदेश भर से 3000 कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

होर्डिंग को लेकर भी गाइडलाइन

  • अब प्रदेश कांग्रेस ने मंच गिरने की घटना से सबक लेते हुए नई गाइडलाइन बनाई है। मंच प्रदेश स्तर और जिला स्तर पर कितना बड़ा होगा उसको लेकर भी फार्मेट तैयार किया गया है।
  • इसी तरह होर्डिंग को लेकर भी गाइडलाइन जारी की गई है। होर्डिंग में राष्ट्रीय नेता के साथ पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के फोटो लगाए जाएंगे। दिल्ली से आए नेता सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी में बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button