छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट:राजस्थान में 7 डिग्री तापमान गिरा

मौसम विभाग ने शनिवार को चार राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़, झारखंड, वेस्ट बंगाल और ओडिशा शामिल हैं। राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन के औसत तापमान से 2.6 डिग्री कम रहा।

पहाड़ों पर ठंडी हवाओं की वजह से राजस्थान में शुक्रवार को तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आज दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान सहित नॉर्थ-वेस्ट राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

मध्यप्रदेश में अप्रैल की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हो सकती है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के 13 जिलों में मौसम बदलने का अनुमान जताया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री पहुंच गया।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम 28 और 29 मार्च को

उत्तर-पश्चिम भारत यानी राजस्थान और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की स्पीड 30 kmph से बढ़कर 40kmph हो सकती है।

29 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम में हल्की बारिश होने और बिजली गिरने का अनुमान है। 31 मार्च से 1 अप्रैल तक केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक में हल्की बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button